वृंदावन में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव 1 नवंबर को
वृंदावन में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव 1 नवंबर को, 31 अक्टूबर को निकलेगी निशान यात्रा
वृंदावन (मथुरा)। गोपेश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम प्रभु खाटू वाले का जन्मोत्सव कार्तिक शुक्ला एकादशी यानी 1 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा।
मंदिर के सेवायत राजेश पारीक ने बताया कि 31 अक्टूबर की सायं 5 बजे मंदिर प्रांगण से निशान यात्रा का शुभारंभ होगा। यह यात्रा वृंदावन के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में विश्राम करेगी। 1 नवंबर की सायं 6 बजे से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बरेली के भजन गायक शिवम शर्मा अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझाएंगे। मध्यरात्रि 12 बजे मेवा युक्त केक का प्रसाद वितरण और महा आरती का आयोजन होगा।
मुख्य आकर्षण
31 अक्टूबर को शाम 5 बजे - निशान यात्रा
1 नवंबर को शाम 6 बजे - भजन संध्या
मध्यरात्रि - मेवा युक्त केक प्रसाद और महा आरती



