अयोध्या, काशी, उज्जैन की तरह मथुरा में भी भगवान के भव्यता से दर्शन होंगेः नरेंद्र मोदी

  • Saturday November 25 2023 - 12:16 AM
  •  

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मथुरा शक्ति और प्रेम के साथ-साथ संस्कृति, सभ्यता का केंद्र रहा है। देश की आजादी के बाद इस पवित्र भूमि को जो महत्व मिलना चाहिए था वह नहीं मिला। ब्रजभूमि को विकास से वंचित रखा गया, परंतु अब ब्रज विकास दौड़ में पीछे नहीं रहेगा। वह दिन दूर नहीं जब अयोध्या, काशी, महाकाल की तरह मथुरा में भी भगवान के दर्शन भव्यता के साथ होंगे।

यह विचार उन्होंने शनिवार बृहस्पतिवार को मथुरा में रेलवे मैदान मे आायेजितं ब्रज रज उत्सव में व्यक्त किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि ब्रजभूमि में वही आता है जिसे श्रीकृष्ण और श्रीजी बुलाती हैं। यह साधरण धरती नहीं है, मथुरा प्रेम का साक्षात अवतार है। इसकी रज (धूल) संसार में पूजनीय है। इसकी रज-रज में राधारानी बसी हुई है तो वहीं कण-कण में श्रीकृष्णा समाए हुए हैं। विश्व की सभी तीर्थ यात्राओं का जो लाभ पुण्य मिलता है, वह अकेले मथुरा की यात्रा से ही मिल जाता है। मैं ब्रज के सभी संतों को प्रणाम करता हूं और यहां की संसद बहन हेमा मालिनी का भी अभिनंदन करता हूं वह सांसद तो है ही बरन ब्रज में पूरी तरीके से रच बस गई हैं। 

उन्होंने कहा कि मथुरा जैसा पवित्र स्थान भक्ति आंदोलन का मुख्य केंद्र रहा है। यहां सब काम राधे-राधे से ही शुरू होते हैं और तो और कृष्ण का नाम भी पहले राधा नाम लगाने से ही संपूर्ण होता है। मीराबाई ने यहां 15 वर्ष से अधिक गुजारे। मीरा बाई महान महिला होने के साथ साथ समाज सुधारक भी थी। हमारा भारत नारी शक्ति का पूजन करने वाला देश रहा है।

उन्होंने कहा कि इस समारोह में आना एक और वजह से विशेष है ब्रज का गुजरात से अलग ही रिश्ता रहा है। मथुरा के कान्हा गुजरात पहुंच कर ही द्वारकाधीश बने थे। संत मीराबाई ने भी अपना अंतिम जीवन द्वारका में ही बिताया था। गुजराती को ब्रज में आने का जब मौका मिलता है तो वह समझा जाता है कि द्वारकाधीश की कृपा हुई है। 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साढे नो वर्षों में देश ने एक नया भारत का दर्शन किया है। इस नए भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। 142 करोड़ का भारत अपने आप को गौरवान्वित महसूस करता है प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की हर समस्या के समाधान को लक्ष्य तक पहुंचा जा रहा है।

प्रधानमंत्री के संबोधन के पश्चात सांसद हेमा मालिनी ने संत मीराबाई के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसको देख सभी मंत्र मुग्ध नजर आए।

यहां प्रधानमंत्री ने संत मीराबाई की 525वीं जयंती के अवसर पर 525 रुपए का 35 ग्राम बजनी सिक्का जारी करते हुए उनकी स्मृति में एक डाक टिकट का भी विमोचन किया। 

समारोह में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, मथुरा के प्रभारी मंत्री बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी, पूरन प्रकाश, ठाकुर मेघश्याम, एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे ।