वृंदावन के संत समाज ने पीएम से की वक्फ बोर्ड को समाप्त कर सनातन बोर्ड के गठन की मांग

  • Wednesday April 02 2025 - 12:23 AM
  •  

वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की एक संगोष्ठी भागवत मंदिरम में आचार्य बद्रीश महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि वक्फ बोर्ड को पूरी तरीके से समाप्त कर सनातन बोर्ड का गठन किया जाय।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ’सौरभ गौड़’ ने कहा कि वक्फ बोर्ड 1954 में असंवैधानिक रूप से लागू किया गया जिसे कांग्रेस सरकार और मजबूत करती रही,अब इस वक्फ बोर्ड की कोई आवश्यकता नहीं है। अब सनातन बोर्ड का गठन होना चाहिए। 

धर्म रक्षा संघ के मार्गदर्शक महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि जमीन जिहाद का पर्याय बन चुके वक्फ बोर्ड को पूरी तरीके से समाप्त कर देना चाहिए। भस्मासुर बन चुके वक्फ बोर्ड की जमीन गरीबों में बांट देनी चाहिए। महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज ने कहा कि जब से वक्फ बोर्ड बना है तब से आज तक किसी गरीब मुस्लिम का कोई भला नहीं हुआ है वक्फ बोर्ड केवल कुछ गिने-चुने मौलवियों और मुस्लिम नेताओं की जागीर बनकर रह गया है। महंत अतुल कृष्ण दास महाराज ने कहा कि दुनिया के किसी भी मुस्लिम देश में वक्फ बोर्ड नामक संस्था नहीं है केवल भारत में वक्फ बोर्ड बनाकर कुछ निहित स्वार्थी तत्व अपना निजी फायदा उठा रहे हैं वक्फ बोर्ड को अबिलंब समाप्त कर देना चाहिए।

संगोष्ठी में महंत दशरथ दास महाराज,ज्ञानेश महाराज, श्रीदास प्रजापति,संगम द्विवेदी,धर्मेंद्र गिरधर महाराज सच्चिदानंद,महाराज ध्रुव नारायण,देशराज उपाध्याय,भास्कर शर्मा आदि उपस्थित थे।