पहलगाम आतंकी हमले में दो विदेशी सहित 26 पर्यटकों की मौत, पीएम सऊदी अरब से दिल्ली लौटे

  • Wednesday April 23 2025 - 01:08 AM
  •  

pahalgam terror attack: दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में मंगलवार को आतंकवादियों ने कायराना हरकत की है। आतंकियों ने अंधाधुंध गोली बारी की और 26 लोगों की जान ले ली। पीएम मोदी ने हमले की निंदा करते हुए दुख जताया है। वह साऊदी अरब का दौरान बीच में ही छोड़ दिल्ली लौट कर आ रहे हैं। 

नौसेना के अधिकारी की मौत 

पहलगाम हमले में नौसेना के भी एक अधिकारी की मौत हुई है। इस बात की पुष्टि एक अधिकारी ने की। उन्होंने बताया कि इस हमले कोच्चि में तैनात लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (26 वर्ष) की मौत हो गई है। 16 अप्रैल को उनकी शादी हुई थी, वो छुट्टी पर थे। 

मरने वालों में से 16 के नाम आए सामने

हमले में मारे गए 26 लोगों में से 16 के नाम सामने आ चुके हैं। इसमें एक नेपाल और एक साऊदी अरब का भी नागरिक है। इसके अलावा 10 घायल की सूची भी प्रशासन की ओर से जारी कर दी गई है। 

कल रियासी पूरी तरह से बंद

कश्मीर के पहलगाम में हिंदुओं की हुई लक्षित हत्या के विरोध में मंगलवार शाम को हिंदू संगठनों ने रोष रैली निकाली। कल बुधवार 23 अप्रैल को रियासी पूरी तरह से बंद रखने और चक्का जाम करने की घोषणा हुई है।

श्रीनगर में निकाला गया कैंडल मार्च

पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ श्रीनगर में स्थानीय लोगों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। मक्का मार्केट के महासचिव फैयाज अहमद भट्ट ने कहा कि हम मानवता के खिलाफ इस हमले की निंदा करते हैं।

घायलों से मिलेंगे अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह श्रीनगर पहुंचे और सीधे राजभवन पहुंचे। वहां वह आईबी चीफ और उपराज्यपाल के साथ हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह घायलों से मिलने अस्पातल जाएंगे। जानकारी आ रही है कि कल सुबह पहलगाम जाने का कार्यक्रम है।

हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए

जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पहलगाम आतंकी हमले से उपजे हालात में पुलिस नियंत्रण कक्ष में एक पर्यटकों की मदद के लिए एक हैल्प डेस्क शुरू कर दी है। यह 24 घंटे बहाल रहेगी। जिला एसएसपी अनंतनाग के अनुसार, हैल्पडेस्क के टेलीफोन नंबर- 9596777669, 01932225870 हैं। इनके अलावा एक व्हाट्सएप नंबर: 9419051940 है। इन नंबरों पर पर्यटक संपर्क कर, आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।