करोड़ों रुपए बैंक अकाउंट में छोड़ गई शैफाली जरीवाला, अब किसको मिलेंगे?
मुंबई। कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की 27 जून 2025 को अचानक मौत से सिने जगत के साथ-साथ प्रशंसक भी हिल गए। वह 42 साल की थीं। उनके पति पराग त्यागी से लेकर उनके पहले पति मीत बदर्स में से एक हरमीत सिंह भी लंबे समय बाद सुर्खियों में आ गए हैं। यही नहीं उनके बैंक अकाउंट में कथित तौर पर 8-9 करोड़ रुपये हैं। अब सवाल उठ रहा है ये करोड़ों किसके होंगे ?
अकाउंट में कितने रुपए छोड़ गईं शेफाली?
हालांकि शेफाली ने ज्यादा फिल्में नहीं कीं, लेकिन वो लगातार इवेंट्स और टीवी शोज़ में नजर आती रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेफाली की कुल नेटवर्थ लगभग 1 मिलियन डॉलर थी, यानी करीब 8.5 करोड़ रुपये। वे एक शो के लिए 10 से 25 लाख रुपये तक चार्ज करती थीं और ये फीस सिर्फ 3-4 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए होती थी। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स थे, जिनके जरिए उन्हें हर महीने अच्छी खासी इनकम होती थी। कहा जाता है कि सोशल मीडिया से ही उनकी मासिक कमाई लाखों में थी, और वार्षिक तौर पर ये रकम करोड़ों में पहुंच जाती थी।
अब किसको मिलेगी दौलत?
शेफाली ने दो शादी की थी। पहली 2004 में हरमीत सिंह से, लेकिन कुछ वर्षों बाद उनका तलाक हो गया। 2014 में उन्होंने टीवी एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की। उनकी अचानक मृत्यु से अब उनकी बैंक बैलेंस और संपत्ति के विधिक वारिस तय करना अदालत का काम रहेगा जिसमें पति पराग त्यागी मुख्य दावेदार हो सकते हैं। अपनी पहली शादी से कोई संतान नहीं और तलाक के बाद कोई गठबंधन नहीं था, इसलिए कानूनी तौर पर संपत्ति पति को ही मिलने की संभावना अधिक है।
क्या कहता है नियम?
नियम के मुताबिक, पत्नी की मृत्यु के बाद, उसकी संपत्ति का वारिस उसके पति, बच्चों और माता-पिता होते हैं। अगर कोई वारिस नहीं है, तो संपत्ति पति के वारिसों को या माता-पिता को दी जाएगी। अगर संपत्ति पिता या माता से विरासत में मिली है, तो वह संपत्ति फिर से पिता या माता के उत्तराधिकारियों को वापस मिल जाएगी।



