वास्तु शास्त्रः बिगड़े कामों को फिर से बनाने के लिए सोते समय करें ये उपाय

  • Thursday September 01 2022 - 09:43 AM
  •  

वास्तु शास्त्र के मुताबित घर में रखी हर चीजों का हमारे जीवन पर सकारत्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई बार कितनी भी कोशिश कर ले लेकिन जीवन में सफलता नहीं मिलती है। इसका कारण घर में वास्तु दोष का होना हो सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सरल टिप्स है जिनकी मदद से आपको बेहद लाभ पहुंचा सकते हैं। वास्तु के ये उपाय घर में मौजूद है। वास्तु के मुताबित सोते समय कुछ जरुरी चीजों को तकिये के निचे रख ले ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है तो चलिए जानते है इनके बारे में - 

गीता या सुंदरकांड रखें - वास्तु के अनुसार सोते समय अपने तकिये के नीचे गीता या सुंदरकांड रखें ऐसा करना बेहद चमत्कारी होता है। इससे मन शांत रहता है और मनुष्य के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु का यह उपाय करने से दिन भर ताजगी बनी रहती है और आप कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रर्दशन कर सकते है। इससे आपके जीवन में कई लाभ और उन्नति होती है। 

साबुत मूंग - वास्तु के अनुसार मंगलवार की रात में मूंग दाल को किसी हरे कलर के कपड़े में बांधकर तकिये के निचे रखकर सो जाए। सुबह उठकर इसे किसी कन्या को दान कर दें या किसी दुर्गा माता के चरणों में रख दें। ऐसा करने से बुध का अशुभ प्रभाव दूर होता है और करियर में तरक्की मिलती है। ऐसा करने से पति पत्नी के संबंध में मिठास आती है।

सिंदूर की डिब्बी - सोमवार के दिन तकिये के निचे सिंदूर की छोटी सी डिब्बी रखकर सोना बेहद फायदेमंद है। इसलिए लिए सोमवार की रात को तकिये के निचे सिंदूर की डब्बी रखें। अगले दिन इस सिंदूर को हनुमानजी को चढ़ा दे .यह उपाय करने से कुर मंगल का प्रभाव दूर होता है और कर क्षेत्र में प्रगति करते है।