यूपी में SIR को लेकर बड़ा अपडेट, 6 जनवरी को जारी होगी पहली कच्ची मतदाता सूची

  • Wednesday December 31 2025 - 02:08 PM
  •  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग ने एक बार फिर बड़ा अपडेट जारी किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR की समय-सीमा में तीसरी बार संशोधन किया गया है। अब कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

इससे पहले यह तिथि 31 दिसंबर निर्धारित की गई थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक रहेगी। पहले यह अवधि 16 दिसंबर से 15 जनवरी तय थी।

SIR से जुड़ी प्रमुख संशोधित तिथियां

कच्ची मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 जनवरी 2026

दावे व आपत्तियां: 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026

नोटिस चरण व निस्तारण: 6 जनवरी से 27 फरवरी 2026

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 6 मार्च 2026

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नोटिस चरण, गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावे-आपत्तियों का निस्तारण 27 फरवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 6 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

 1 जनवरी 2026 अर्हता तिथि के आधार पर हो रहा SIR

गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में SIR कराने की घोषणा की थी। इसके बाद 30 नवंबर और 11 दिसंबर को कार्यक्रम में संशोधन किया गया। मंगलवार को आयोग ने तीसरी बार SIR की समय-सीमा बढ़ाई है। यह विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके।