राखी सावंत का रो रोकर हुआ बुरा हाल (फोटो साभार वीरल भयानी इंस्टाग्राम)
आदिल खान के बयान से टूटा राखी सावंत का दिल, बेगम फातिमा बन फूट-फूटकर रोईं 'ड्रामा क्वीन'
नई दिल्ली। राखी सावंत एक बार फिर से अपनी शादी को लेकर खबरों में हैं। एक तरफ जहां एंटरटेनमेंट क्वीन की मां अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड पति आदिल खान दुर्रानी ने उनके संग की गई शादी को मानने से इनकार कर दिया है। आदिल ने यह भी मानने से इनकार कर दिया कि दोनों पति-पत्नी हैं। अब आदिल के ऐसे व्यवहार से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इन्हीं सब के बीच राखी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया है। वह रोते हुए मीडिया से कह रही हैं कि मैं शादी शुदा हूं, बोल नहीं पाऊंगी।
राखी के इस वीडियो को बॉलीवुड के कैमरा पर्सन वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा गया, तो परेशान राखी पैप के सामने अपने आंसू नहीं रोक पाईं। वीडियो वह रोते हुए कह रही हैं, “क्या बोलूं? इतनी बेइज्जती…शादी शुदा हूं बोल नहीं पाऊंगी…ससुराल की इज्जत भी रखनी हैं। मैं कुछ नहीं कह पाऊंगी। मुझे अपने ससुराल वालों की प्रतिष्ठा के बारे में सोचना है।”
हालांकि जब राखी से पैप सवाल करते हैं कि क्या शादी असली है। उन्होंने कहा कि सभी सबूत दिए हैं और सब कुछ सच है। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे अदालत में जाकर उनके दावों की पुष्टि करें।
इसी बीच जब एक पैप ने राखी को बताया कि आदिल 10 दिन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाला है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि 10 दिन में उनकी इज्जत वापस नहीं आएगी। राखी आगे कहती हैं, “मां मेरी बेहोश है अस्पताल में. बिग बॉस से बाहर आने के बाद मैं एक भी दिन नहीं सोई। मैं अपनी मां की देखभाल करूं या इन समस्याओं का ध्यान रखूं? मेरे पास कोई नहीं है।” इस दुनिया में”। राखी यहीं नहीं रुकती और रोते हुए कहती हैं। “एक लड़की शादी करती है घर बसाने के लिए। क्यों है मेरी जिंदगी में इतने दुख? यह दो बार हो चुका है।”



