शुगर फ्री चाय बिस्कुट संग डायबिटीज पर हुई डॉक्टर-मरीजों के बीच चर्चा

  • Wednesday November 16 2022 - 07:33 AM
  •  

आगरा डायबिटीज फोरम द्वारा दयालबाग स्थित खेलगांव में आयोजित किया गया निशुल्क कैम्प, 175 मरीजों ने कराया परीक्षण।

अंशु पारीक 

आगरा। गुलाबी सर्द मौसम और सुबह-सुबह हरियाली भरे पार्क में मरीजों ने शुगर फ्री चाय बिस्कुट के साथ शहर के जाने माने विशेषज्ञों संग डायबिटीज पर चर्चा की और परीक्षण कराया। आगरा डायबिटीज फोरम द्वारा दयालबाग स्थित खेलगांव में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 170 लोगों ने अपनी शुगर की जांच कराई। कार्यक्रम का शुभारम्भ फोरम के डॉक्टरों ने सफेद व नीले रंग के गुब्बारे आसमान में उड़ाकर किया। 

आगरा डायबिटीज फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे प्लास्टिक, कीटनाशक, रासायनिक खाद का प्रयोग हमारे शरीर के हार्माेन सिस्टम को गड़बड़ा रहे हैं, जिसके कारण डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है। शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि यह एक ऐसी बीमारी है जिसे हम रोक सकते हैं। लेकिन कई स्कूल ऐसे हैं जहां अब पीटी की क्लास ही नहीं होती। शिविर में मरीजों को डायबिटीज के लक्षण, कारण और रोकथाम के उपाय बताए गए। लगभग 50 मरीजों का एकबीए1सी परीक्षण भी 50 किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, डॉ. वीएन कौशल, डॉ. वाईबी अग्रवाल,डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. अरविन्द यादव, डॉ. पीके सिंह आदि मौजूद थे।   

शुरुआत में कंट्रोल करने से रिवर्स हो सकती है डायबिटीजः डॉ. सुनील बंसल

आगरा। जिस दिन आपको डायबिटिक होने का पता चले, उसी दिन से लगभग 4 महीने तक डायबिटीज कंट्रोल कर ली जाए तो आप इस बीमारी को रिवर्स कर सकते हैं। आगरा डायबिटीज फोरम के सचिव डॉ. सुनील बंसल ने बताया कि इंसुलिन, दवाएं, जीवन शैली या वजन कम करने जैसे तरीकों से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। शुरुआती स्तर पर ऐसा करने से 2-3 वर्ष तक के लिए 30-40 प्रितशत लोगों की दवाएं बंद (रिवर्सिविल डायबिटीज) हो जाती है। हमेशा के लिए ठीक तो नहीं लेकिन कुछ वर्षों के लिए डायबिटीज रिवर्स हो जाती है। कुछ लोगों में 2-3 वर्ष बाद डायबिटीज फिर देखने को मिलती है। क्योंकि ठीक होने के बाद मरीज फिर अपनी पुरानी जीवन शैली पर लौट आते हैं।     

डायबिटिक हैं तो जूस नहीं फल खाइये

आगरा। यदि आप डायबिटिक हैं तो जूस नहीं फल खाइये। अक्सर डायबिटिक मरीजों में भ्रांति होती है कि वह फल नहीं खा सकते। डॉ. वीएन कौशल ने खान-पान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि डायबिटीज के मरीज क्या खाएं, क्या न खाएं। फलों में फायबर होता है इसलिए यह फायदेमंद होते हैं। यदि किसी कारणवश मिठाई खानी पड़ जाए तो अगले दिन व्यायाम करना न भूलें। 

नया पता चला तो पहले दिन से 3-4 महीने कंट्रोल कर लें 30-40 प्रतिशत लोगॆ में रिवर्ट हो जाती है। 1-3 वर्ष तक बंद हो जाती हैं दवाएं। वजन ज्यादा है तो वजन प्रतिशत कम कर ले या एचबीए1सी तीन महीने का शुगर एव्रेज बनाता है।