मथुरा और काशी में मंदिरोें का हल अब संघर्ष से नही संवाद से होगा: योगी आदित्यनाथ

  • Wednesday January 03 2024 - 11:41 PM
  •  

वृंदावन। देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्री राममंदिर के निर्माण में साध्वी ऋतंभरा के योगदान को भुलाया नही जा सकता। रामजन्म भूमि आंदोलन को उन्होंने धार देने का काम किया। 

यह बात उन्होंने वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा के जन्मदिन पर सोमवर को आयोजित षष्ठीपूर्ति महोत्सव  में कही। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड भरी जिंदगी में किसी के पास नही है यहां तक कि अपने लिए भी नहीं परंतु साध्वी ऋतंभरा ने समाज के उत्थान के लिए काम किया, वह राष्ट्र के प्रति निष्ठा दर्शाता है। आज संत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की जनता के मन में सुरक्षा, समृद्धि एवं गौरव का भाव जागा है। उन्होेंने कहा कि हजारों विदेशी वृंदावन आकर यहां के बनकर रह गए। क्यों कि यहां भगवान राधाकृष्ण की भक्ति और वातावरण में शांति इसका बड़ा कारण है।  उन्होंने कहा कि साध्वी ऋतंभरा के कहने पर वृंदावन में वात्सल्य के इस अांगन में बालिकाओं का सैनिक स्कूल का लोकार्पण हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी को इंगित करते हुए कहा कि अब संघर्ष से नही संवाद से  प्रदेश की प्रत्येक बड़ी समस्या का समाधान होगा। अयोध्या का नाम लेने में जो लोग संकोच करते थे वह आज निमंत्रण पत्र की बांट जोह रहे है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आवादी की सशक्ति के लिए क्या अभियान चलना चाहिए वह उसका मूर्तरुप वात्सल्य ग्राम में देखने को मिल रहा है। आधी आवादी लंबे समय से गुलामी काल खंड में कुप्रथा की शिकार रही है। यहां बालिकाओं का सैनिक स्कूल खोले जाने से भारत की मिशन शक्ति का यह अद्भुत उदाहरण है। नारी शक्ति की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन के लिए सबको एकजुट होकर कार्य करने होंगे।

प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए प्रत्येक भारतवासी को पंचप्रण लेना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हजारों वर्ष पूर्व पुष्पक विमान से प्रभु राम अयोध्या आये थे आज वहां का पूरा इंन्फ्र स्ट्रक्चर बदल गया है। छह-छह लेन की सड़क बन गयी है। 22 जनवरी के बाद आप जब अयोध्या जायेंगे तब आपको त्रेता युग की याद आयेगी। अयोध्या सडक, वायु एवं रेल मार्ग से जुड़ने के बाद जल्द ही जल मार्ग से जुड़ने जा रहा है। 140 करोड़ भारतीय आज इस ताकत को रखते है कि वह पूरी दुनियां को अपनी शक्ति दिखा सकें। 

संत परमानंद महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी उ.प्र में अन्याय नही कर रहे वह अन्यायियों को निपटा रहे है। देश का अभिषाप छुआ-छूत, उंच-नीच। समाज में समरसता आवश्यक है। उससे हमारा देश पुन: सोने की चिडिया बन जायेगा। इस दौरान जगदगुरू रामानंदाचार्य राम भद्राचार्य, संत विजय कौशल महाराज, काष्र्णि गुरू शरणानंद, गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज, गुरू मां आनंद मूर्ति, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति आदि ने संबोधित किया। संचालन योग गुरू बाबा रामदेव ने किया। 

इस अवसर पर केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, विहिप संरक्षक दिनेशजी, विहिप अध्यक्ष आलोक कुमार, जीएलए के कुलाधिपति नारायणदास, रविकांत गर्ग, संजय भैया, जयभगवान अग्रवाल, सुमनलता, कल्याणी दीक्षित, साध्वी सत्यप्रिया, साध्वी स्वरूप, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।