भाई दूज आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भाई को तिलक
नई दिल्ली। सनातन धर्म में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वित्तीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। यह भाई- बहन का पवित्र त्यौहार है। अब अगर हिंदू पंचांग की मानें तो, इस बार द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 43 मिनट पर शुरू होगी और 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगी।
भाई दूज का त्योहार दोपहर को मनाया जाता है ऐसे में 26 और 27 अक्टूबर दोनों ही दिन भाई दूज मनाया जा सकता है। हालांकि, जो लोग उदयात तिथि के अनुसार त्योहार मनाना चाहते हैं वह 27 अक्टूबर को ही भाई दूज मनाने वाले हैं, अगर आप 27 अक्टूबर को भाई दूज मनाने वाले हैं तो इस दिन मुहूर्त का ख़ास ध्यान रखें।
शुभ मुहूर्त
27 अक्टूबर को भाई को टिका लगाने का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक है।
न करें ये गलतियां
- भाई दूज के दिन भाई अपनी बहन के घर जाते हैं और उनसे भाग्योदय के लिए तिलक करवाते हैं, कहा जाता है कि इस दिन भाई को बहन के होते हुए अपने घर में भोजन नहीं करना चाहिए।
- भाई दूज के दिन भाई का तिलक करते समय ध्यान रखें कि भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए. जबकि बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही होना चाहिए, इसके अलावा आप तिलक के लिए और कोई दिशा न चुने।
- भाई दूज के दिन भाई को अपनी बहनों से कोई झूठ नहीं बोलना चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन ऐसा करना अशुभ होता है।
- भाई दूज के दिन आपको नॉनवेज यानी की मांसाहारी खाने से परहेज करना चाहिए।
- भाई दूज पर भाई को तिलक करने से पहले बहन को अन्न का एक दाना भी ग्रहण नहीं करना चाहिए, बेहतर होगा कि इस दिन आप अपने भाई की पसंद का ही कोई स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं।



