धर्मनगरी वृन्दावन में मंदिरों से निकलेंगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

  • Wednesday June 29 2022 - 09:52 AM
  •  

  • सोने चांदी जड़ित रथों में विराजमान होकर ज्ञानगुदड़ी पहुंचेंगे रथ 
  • ज्ञान गुदड़ी पर विभिन्न मंदिरों के देवों का होगा मिलन

वृन्दावन।  मन्दिरों की नगरी वृन्दावन में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा धूमधाम के साथ एक जुलाई का शाम पांच बजे निकलेगीँ भगवान जगन्नाथ मन्दिर में यात्रा की तैयारियों जोरों से की जा रही हैँ इस बार यात्रा में मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 

जगन्नाथ मंदिरों के साथ सप्त देवालयों में भी जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया जाएगा। इसके मंदिरों में तैयारी जोरों पर चल रही है। वहीं रथयात्रा निकलने से पूर्व भगवान जगन्नाथ ने 15 दिन के बाद भक्तों को दर्शन देंगे। नगर के जगन्नाथ मंदिर के साथ ही प्राचीन सप्तदेवालयों से भी भगवान की रथ यात्रा धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। देवों के सभी रथों का मिलन गोपी-उद्धव संवाद स्थल ज्ञानगुदड़ी पर होगा। 

नगर में सैकड़ों वर्षांे से चली आ रही जगन्नाथ रथ यात्रा की परंपरा को लेकर जगन्नाथ घाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर सहित प्राचीन देवालय राधागोपीनाथ, राधादामोदर मंदिर, गोविन्ददेव एवं कई प्रतिष्ठित मंदिरों द्वारा एक जुलाई शाम करीब पांच बजे से रथ यात्रा निकाली जाएंगी। जगन्नाथ घाट स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान के तीन रथों को तैयार किया जा रहा है। कर्मचारी सफाई के उनको व्यवस्थित करने में लगे हैं। मंदिर में तैयार हो रहे रथों पर विराजमान होकर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बलराम के साथ नगर भ्रमण करते हुए ज्ञानगुदड़ी पहुंंचेंगे। इससे पूर्व भगवान पंचामृत से अभिषेक होगा। यात्रा के दौरान मंदिर के सेवकों द्वारा भ्रक्तों को आम लुटाए जाएंगे। 

मन्दिर के महंत ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि इस बार रथयात्रा के रूट में परिवर्तन किया गया है। यह निर्णय जाम, खराब सड़कों को देखते हुए लिया गया है। 

महंत ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज ने बताया कि यह रथयात्रा लोक कल्याण के लिए होती है। सभी भक्तों को इस यात्रा में शामिल होना चाहिए और भगवान के दर्शन करने चाहिए।  उन्होंने बताया कि एक जुलाई को प्रात: सन्त, महन्तों का भंडारा और अभिनन्दन होगा। शाम को भगवान जगन्नाथ का छप्पन भोग लगेंगे। आतिशबाजी होगी और इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। 

यह रहेगा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा का रूट

इस बार एक जुलाई को जगन्नाथ घाट स्थित मंदिर से शुरू होकर भगवान जगन्नाथ रथयात्रा टटिया स्थान, रंगजी मंदिर बगीचा, रंगजी मंदिर, गोपीनाथ बाजार, होते हुए श्री जगन्नाथ मन्दिर पहुंचेगी। 

सप्तदेवालयों में भी मनेगा रथयात्रा महोत्सव 

वृन्दावन के प्राचीन राधादामोदर मंदिर के कृष्ण बलराम गोस्वामी ने बताया कि भगवान जगन्नाथ गोपी उद्धव संवाद स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी प्रकार राधागोविन्ददेव, राधागोपीनाथ से भी धूमधाम से भगवान जगन्नाथ नगरभ्र्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे। शाम पांच बजे मंदिर से यात्रा शुरु होगी।