2 मार्च की रात होलिका दहन, 4 मार्च को धुलेहड़ी - जानें शुभ मुहूर्त और शास्त्रीय विधान

  • Monday March 02 2026 - 11:26 AM
  •  

वृंदावन। धर्माचार्यों के अनुसार इस वर्ष होली पर्व की तिथियों को लेकर विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। यज्ञिक सम्राट आचार्य पंडित श्री विष्णु कांत शास्त्री एवं आचार्य श्री मृदुलकांत शास्त्री ने पंचांग एवं शास्त्रों के आधार पर होलिका दहन और धुलेहड़ी के शुभ मुहूर्त बताए हैं।

यज्ञिक सम्राट आचार्य पंडित विष्णु कांत शास्त्री और आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के अनुसार 2 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा रहेगी। जिसमें भदरा के तृतीय चरण की अंतिम तीन घड़ी अर्थात 72 मिनट के काल में होलिका दहन करना शास्त्र सम्मत है।  निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार अगर दूसरे दिन पूर्णिमा में ग्रस्तोदय हो तो पूर्व दिन में भद्र को त्याग कर अथवा भद्र के पुच्छ भाग में होलिका को प्रज्वलित करें, इसीलिए प्रातः काल भद्रा के पश्चात सुबह 5:32 के बाद अथवा रात्रि में 1:25  से 2:37 के मध्य में होलिका दहन श्रेष्ठ रहेगा। साथ ही रंगों की होली अर्थात धुलेंडी मनाने के लिए प्रतिपदा होना आवश्यक है, कुछ लोगों का यह कथन की होली जलने के बाद अगले ही दिन उसे भस्म से या रंगों से होली खेली जाती है यह अधूरा सत्य है। 

शास्त्रीजी ने कहा की हर ग्रंथ में तथा पुराणों में सर्वत्र यही बात कही गई है कि होली जलने के बाद चंदन सिंदूर भस्म अथवा रंग से होली खेली जाए लेकिन तिथि प्रतिपदा ही होनी चाहिए। यह होली पूर्णिमा में नहीं खेली जाती और क्योंकि 3 मार्च को पूर्णिमा है। इसलिए प्रतिपदा के अभाव में 3 मार्च को रंगों का त्योहार खेलना उचित नहीं है। लोकाचार से आप किसी भी तिथि को होली खेले लेकिन शास्त्रीय व्यवस्था से 4 तारीख को ही होली खेलने हर प्रकार शास्त्र सम्मत रहेगा। इसके संबंध में उन्होंने हिमाद्री और भविष्य पुराण का प्रमाण दिया। 

 'चैत्रे मासि महाबाहो पुण्ये तू प्रतिपद् दिने' 

पद्म पुराण - चैत्रे मासि महापुण्या निर्मिता प्रतिपद् पुरा 

आचार्य विष्णु कांत ने बताया रंगों के इस त्यौहार धूल को शास्त्रों में बसंत उत्सव कहा गया है। इसके संदर्भ में वृद्ध वशिष्ठ आदि विद्वानों ने कहा कि बसंत उत्सव सदैव चैत्र मास लगने पर प्रतिपदा तिथि को होना चाहिए।

चैत्र कृष्ण प्रतिपादि बसंत उत्सव: 

उन्होंने होली की पूजा और विशेष विधान भी बताया कि मन में संकल्प करके की धुंध राक्षसी के द्वारा प्राप्त पीड़ा को हटाने के लिए मैं होली का पूजन करूंगा। इस संकल्प के बाद सौभाग्यवती स्त्रियां पूजन करें 

लकड़ी और गोबर के उपलों का ढेर लगाकर ॐ होलिकायै नमः कहकर रोली चावल फूल आदि समर्पित करके तीन परिक्रमा करें, होली के गीत गाएं ,नृत्य करें तथा थोड़ा हंसी मजाक भी अवश्य करें। 4 मार्च को डोले में ठाकुरजी को बैठक दोलोत्सव मनाएं इस दिन भगवान को डोले  में बैठे हुए दर्शन करने से बैकुंठ की प्राप्ति होती है, इसीलिए इस उत्सव को शास्त्रों में दोलोत्सव भी कहा गया है। इस दिन प्रात काल अपने शरीर में तेल लगाकर आम की बोर को भक्षण करना चाहिए, जिसमें सफेद वस्त्र के आसन पर पूर्व की ओर मुख करके बैठे किसी सौभाग्यवती स्त्री से चंदन लगता।  अपनी आरती कर चंदन सहित आम की बोर का रसपान करना चाहिए। जिस व्यक्ति वर्ष भर आनंद लेता है तथा नरक से बचता है इसके बाद लोगों के बच्चों पर सिंदूर चंदन आदि छोड़कर उन्हें पान खिलाना चाहिए तथा नाच गाना करते हुए बसंत उत्सव मनाए।  

आचार्य मृदुल कांत शास्त्री ने कहा कि भविष्य पुराण तथा पद्म पुराण दोनों जगह इस दिन अपने क्षेत्र के सफाई कर्मी को स्पर्श करके मिठाई एवं कुछ धन अवश्य देना चाहिए।  ऐसा करने से पूरे वर्ष व्यक्ति आदि और व्याधियों से बीमारियों से मुक्त रहता है एवं उसके पाप नष्ट हो जाते हैं।   

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

आचार्यों के अनुसार 2 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि विद्यमान रहेगी। इस दिन भद्रा का प्रभाव रहने के कारण शास्त्रानुसार भद्रा त्यागकर या भद्रा के पुच्छ भाग में होलिका दहन करना श्रेष्ठ माना गया है।

होलिका दहन के शुभ समय —

  • प्रातः भद्रा समाप्ति के बाद: सुबह 5:32 बजे के बाद
  • रात्रि मुहूर्त: रात 1:25 बजे से 2:37 बजे तक

निर्णय सिंधु ग्रंथ के अनुसार यदि अगले दिन पूर्णिमा ग्रस्तोदय हो तो पूर्व दिवस में भद्रा त्यागकर होलिका प्रज्वलित करना शास्त्र सम्मत माना गया है।

4 मार्च को मनाई जाएगी धुलेहड़ी (रंगों की होली)

आचार्य विष्णु कांत शास्त्री ने बताया कि रंगों की होली खेलने के लिए प्रतिपदा तिथि होना आवश्यक है। 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि रहने के कारण उस दिन रंग खेलना शास्त्रीय दृष्टि से उचित नहीं माना गया है। इसलिए —

  • 3 मार्च: पूर्णिमा (रंग खेलना शास्त्र सम्मत नहीं)
  • 4 मार्च: प्रतिपदा तिथि — धुलेहड़ी एवं रंगोत्सव

उन्होंने हिमाद्री, भविष्य पुराण और पद्म पुराण का उल्लेख करते हुए बताया कि बसंत उत्सव सदैव चैत्र मास की प्रतिपदा को ही मनाया जाता है।

 होलिका पूजन की विधि

मन में संकल्प लें कि धुंध राक्षसी से प्राप्त कष्टों की निवृत्ति हेतु पूजन कर रहे हैं।

लकड़ी व गोबर के उपलों से होलिका सजाएं।

“ॐ होलिकायै नमः” मंत्र से रोली, चावल, पुष्प अर्पित करें।

तीन परिक्रमा करें।

होली गीत, नृत्य और हास्य-विनोद करें।

डोलोत्सव का महत्व (4 मार्च)

इस दिन ठाकुर जी को डोले में विराजमान कर बैठक दोलोत्सव मनाया जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि डोले में भगवान के दर्शन से बैकुंठ की प्राप्ति का पुण्य मिलता है।

विशेष परंपराएं —

  • प्रातः शरीर में तेल लगाएं।
  • आम की बौर (मंजरी) का सेवन करें।
  • सौभाग्यवती स्त्री से चंदन लगवाकर आरती कराएं।

बच्चों को सिंदूर-चंदन लगाकर पान खिलाएं।