वक्फ बिल के विरोधी 200 सांसदों को पाकिस्तान भेज देना चाहिएः दिनेश फलाहारी
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर-मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा है कि पहलगाम में जो आतंकवादी घटना हुई है, उससे सनातनियों को झकझोर दिया है। आक्रोश व्याप्त है। जो लोग भाईचारा निभाने की बात करते हैं, गंगा जमुना तहजीब की बात करते हैं, वक्फ बिल के खिलाफ खड़े हैं, उन 200 सांसदों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।
उन्होंने वक्फ बिल के विरोध करने वाले सांसदों पर हिंदुओं के विरोध में खड़े होने का आरोप लगाया और कहा कि मुस्लिम संगठनों का समर्थन करते हैं। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ऐसे लोगों पर देशद्रोह की कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है पाकिस्तान और वहां के कट्टरपंथियों को सबक सिखाने का और पीओके को हिंदुस्तान में मिलाने का।
उन्होंने कहा कि जब तक कट्टरपंथियों से युद्ध नहीं होगा तब तक इनको इनकी औकात पता नहीं चलेगी. और आपसे एक विनती है, जो देश में छुपे गद्दार है इनको भी सबक सिखाना चाहिए। इन लोगों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए,जो लोग हिंदुस्तान का खाते हैं और हिंदुस्तान के खिलाफ बयान बाजी करते हैं, ऐसे लोगों को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए।



