CANNES FILM FESTIVAL 2025: न्यूडिटी एवं ओवरसाइज ड्रेस पर क्यों लगा बैन, सामने आए अहम कारण

  • Tuesday May 13 2025 - 01:06 PM
  •  

हैदराबाद। मेट गाला के बाद बड़े फैशन इवेंट में कान्स फिल्म फेस्टिवल का नाम आता है। 13 मई से 24 मई तक फ्रेंच रिवेरा में 78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। इस बार भी भारतीय सेलेब्स इस विदेशी फैशन मेले में अपनी शानदार पेशकश के लिए तैयार हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल के शुरू होने से पहले चौकाने वाली गाइडलाइंस भी जारी की गई है, जिससे सभी हैरान हैं। फेस्टिवल की गाइडलाइंस रेड कार्पेट पर चलने वाले हर सेलेब के लिए जरूरी है। दरअसल, कान्स के रेड कार्पेट पर इस साल न्यूडिटी और हैवी ओवरसाइज आउटफिट्स पहनने की मनाही है। ऐसा क्यों किया गया है, आइए जानते हैं।

कान्स में न्यूडिटी और ओवरसाइज्ड ड्रेस पर बैन क्यों?

मेट गाला से अलग कान्स के रेड कार्पेट पर ड्रेस का चुनाव बेहद सिंपल होता है। यहां ज्यादा चर्चा में आने के लिए एक्ट्रेस रिवीलिंग ड्रेस पहन कर रेड कार्पेट पर पहुंच जाती हैं। अब कान्स ने रिवीलिंग और लॉन्ग टेल ड्रेस पर बैन लगा दिया है। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 का रेड कार्पेट पर न्यूडिटी, रिवीलिंग ड्रेस और ओवरसाइज ड्रेस पर बैन लगाने का मकसद फैशन पर कंट्रोल करने का बिल्कुल भी नहीं है। इसका कारण यह है कि न्यूडिटी और भारी भरकम ड्रेस से इवेंट में होने वाली दिकक्तों को खत्म करना है और शालीनता का बनाए रखना है। ओवरसाइज ड्रेस की वजह से सीटिंग में कोई परेशानी ना हो इसका ख्याल रखा है, ताकि सभी स्टार्स रेड कार्पेट पर आराम से पोज दे सकें। लेकिन कान्स ने यह भी कहा है कि इस बार रेड कार्पेट पर स्टार्स का अलग ही जलवा देखने को मिलेगा।

भारत में कब देख सकेंगे शो?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2505 फ्रेंच रिवेरा (फ्रांस) में 13 मई की सुबह 11 बजे से शुरू होगा। भारतीय समयानुसार यह 14 मई की रात 2.30 बजे स शुरू होगा। इस बार आलिया भट्ट अपना कान्स डेब्यू करने जा रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाएंगी। इनके अलावा करण जौहर, ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और शर्मिला टैगोर समेत कई स्टार नजर आएंगे। गौरतलब है कि शर्मिला टैगोर दिग्गज फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे की क्लासिक फिल्म 'अरण्येर दिन रात' के 4K रिस्टोर्ड वर्जन की विशेष स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी।

कान्स फिल्म फेस्टिवल की बुकिंग शुरू

 78वें कान्स फेस्टिवल के लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार बालकनी का टिकट 5,750 यूरो (1,32,899 रुपये) से 8,950 यूरो (8,42,311 रुपये) तक होगा। फेस्टिवल का सबसे महंगा टिकट 21 लाख रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है।