वृंदावन: पर्यटक सुविधा केंद्र पर श्रद्धालुओं की खड़ी बस में लगी आग, तेलंगाना के श्रद्धालु की मौत

  • Thursday January 16 2025 - 12:18 AM
  •  

वृंदावन। नगर के पर्यटक सुविधा केंद्र में मंगलवार शाम को खड़ी यात्रियों की बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार एक यात्री जिंदा जल गया। घटना से क्षेत्र में अफरातरफी मच गई। दमकल की तीन गाड़ियोंं एवं फायर सेफ्टी सिस्टम से एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। जिस समय बस में आग लगी उस समय बस में सवार 50 यात्री दर्शन करने के लिए गए थे। 

प्रयागराज कुंभ मेला से चलकर मंगलवार शाम करीब पांच बजे तेलंगाना से 51 यात्रियों का दल वृंदावन दर्शन के लिए प्राइवेट बस से आया। बस नगर के पर्यटक सुविधा केंद्र पर खड़ी हुई। बस में सवार 50 यात्री उतरकर मंदिरों के दर्शन करने के लिए चले गए। जबकि एक यात्री की तबियत खराब होने पर वह बीस की पीछे की सीट पर बैठा बीड़ी पी रहा था। चालक तेलंगाना के निजामबाद निवासी मोहम्मद फिरोज और उसका सहायक बस की पीछे की डिग्गी से सामान उतारकर भोजन बनाने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक खड़ी बस में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बस को आगोश में ले लिया। बस की खिड़की आग की लपटें निकल रही थीं। पर्यटक सुविधा केंद्र के व्यवस्थापक कुलदीप ने पुलिस को घटना की सूचना दी। साथ ही केंद्र मे लगे फायर सेफ्टी सिस्टम से आग पर काबू पाने का जतन किया। मौके पर पहु्रंची तीन दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बस में देखा तो एक श्रद्धालु का शव मिला। तेलंगाना के जिला निर्मल के गांव बाइका निवासी भगवान ने बताया कि मृतक जिला कुम्हेर के गांव पालची निवासी 60 वर्षीय दु्रपति पुत्र भोजन्ना है। जोकि बीमार होने क कारण बस में रह गया था और बैठकर बीड़ी पी रहा था। 

बस मालिक भगवान ने बताया कि बस में सवार 51 यात्री एक जनवरी को तेलंगाना से धार्मिक यात्रा पर निकले थे। वह गंगासागर, जगन्नाथ, बनारस और प्र्रयागराज कुंभ से वृंदावन के मंदिरों के दर्शन करने लिए आए थे। यहां रात को भोजन करने के बाद आगरा जाना था। डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे और अधीनस्तो ं को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैंं। 

डीएम शेलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तेलंगाना से एक जनवरी को बस से धार्मिक यात्रा पर 51 यात्रियों का दल निकला था। इनमें इनमें 35 महिलाएं15 पुरुष हैं। विभिन्न धर्मिक स्थल घूमते हुए यह दल यहां आया। बस में एक यात्री रह गया जो कि धूम्रपान कर रहा था। घटना की विस्त्रत रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बस में आए यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। यात्रियों का सभी सामान, पकड़े और धनराशि बस में ही जल गई। महिलाओ को साड़ी और पुरुषोंं के लिए कुर्ता धोती की व्यवस्था की गई है। उनके ठहरने और खाने के इंतजाम किया गया है। यात्रियो को उनके गांव भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जेबखर्च भी दिया जाएगा। जो मृतक है उकसे परिजनो से संपर्क किया जा रहा है। उसके अंतिम संस्कार यहां करने इंतजाम किया जाएगा।