मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन का इंतजार हुआ खत्म, तय हुई तारीख

  • Thursday December 09 2021 - 11:27 PM
  •  

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों को मुफ्त में टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रहे हैं। सरकार द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली है। योगी सरकार छात्रों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के मौके पर टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण शुरू करेगी। पहले चरण में ढाई लाख टैबलेट और दस लाख 50 हजार स्मार्टफोन बांटेगी। 

इन कंपनियों के मिलेंगे स्मार्टफोन व टैबलेट

जानकारी के मुताबिक स्मार्टफोन की सप्लाई आईटी विभाग को 20 से दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद टैबलेट की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। छात्रों को इसका वितरण 25 दिसंबर से करने की तैयारी है। इसमें टैबलेट के लिए विशटल, सैमसंग और एसर (सेलकॉन) और स्मार्टफोन के लिए लावा, सैमसंग (सेलकॉन) और सैमसंग (यूनाइटेड) ने आपूर्ति करने के लिए टेंडर में भाग लिया है। टैबलेट की आपूर्ति दिसंबर के आखिरी होने के बाद ही जनवरी में वितरण किया जाएगा। 

डीजी शक्ति नाम से पोर्टल बनाया गया है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द लांच करेंगे। इसी पोर्टल के जरिए स्मार्ट फोन और टैबलेट का वितरण होगा और भविष्य में छात्रों को पढ़ाई के लिए उपयोगी सामग्री भी उपलब्ध होगी। दावा किया गया है कि सरकार की ओर से स्मार्टफोन और टैबलेट की खरीद के लिए जेम पोर्टल पर अब तक का सबसे बड़ा टेंडर जारी किया गया है। 4700 करोड़ रुपये से इनकी खरीद होनी है।