वृंदावन में धर्म परिवर्तन
वृंदावन में धर्म परिवर्तन: मुस्लिम परिवार के 8 सदस्यों ने हिंदू धर्म अपनाया
वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन की श्रीजी वाटिका कालोनी स्थित भागवत आश्रम में एक मुस्लिम परिवार के आठ लोगों ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपनाया है। हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पंडितों ने विधि विधान से पूजा पाठ एवं हवन कराते हुए घर वापसी कराई है। यह परिवार लगभग 200 साल पहले हिंदू धर्म में शामिल था। लेकिन उनके पूर्वजों के सामने ऐसी परिस्थिति आई कि उन्हें हिंदू से मुसलिम बनना पड़ा।
शुद्धि के साथ किया पूजन हवन
वृंदावन के पुराना कालीदह क्षेत्र स्थित श्रीजी वाटिका के भागवत आश्रम में भागवताचार्य संजय कृष्ण भैया के सानिध्य में थाना यमुनापार क्षेत्र के डहरूआ गंाव निवासी एक ही मुसलिम परिवार के आठ सदस्यों ने हिंदू धर्म अपना लिया हैं। हिंदू युवा वाहिनी द्वारा आयोजित घरवापसी कार्यक्रम में आचार्य भगवत प्रसाद तिवारी, रविकांत तिवारी, खेलनकृष्ण शास़्त्री ने विधिविधान से जयकारों के बीच पहले शुद्धि कराई उसके बाद मंत्रोच्चारों के मध्य हवन किया गया।
मुस्लिम नाम से बदले गए हिंदू धर्म से जुड़े नाम
मुसलिम परिवार ने संकल्प लिया ठाकुर राधाकृष्ण को अपना भगवान मानते हुए उनकी पूजा सेवा का संकल्प लिया। धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया करीब एक घंटे चले। इसके बाद उनके नाम 50 वर्षीय जाकिर खान ने हिंदू धर्म अपनाने के बाद अपना नाम जगदीश उनकी पत्नी 45 वर्षीय गुड्डी का नाम गुड़िया, 30 वर्षीय बेटे अनवर का नाम अमित, 28 वर्षीय पुत्रवधु सायरा का नाम सावित्री, इनके तीन बच्चे साबिर का नाम श़त्रुधन, जोया सरस्वती एवं नेहा का नाम बदलकर स्नेहा हो गया है।
धर्म परिवर्तन पर क्या बोला परिवार का मुखिया
परिवर के मुखिया जाकिर खान से बने जगदीश ने बताया कि तीन पीढी से पहले भी वह हिंदू थे, लेकिन उस समय की परिस्थिति पूर्वजों के सामने ऐसी आई कि मुसलिम बनना पड़ा। मेरी ठाुकर राधाकृष्ण में आस्था है। मैं अपने घर वापस आ गया हूं। मेरी और मेरे परिवार के लोगों की पिछले कई साल से इच्छा थी कि वह फिर से अपने धर्म की ओर चलें। वह इच्छा आज पूरी हो सकी। मुझे पर किसी तरह का ना ही दबाव है और ना ही मुझे किसी तरह का डर है। मैने अपनी आत्मा की आवाज पर यह कदम उठाया है।
हिंदू युवा वाहिनी के घर वापसी कार्यक्रम में भाजपा नेता शरद सैनी, आकाश दुबे, मौनू पंडित, लक्षेंद्र त्रिपाठी, भोलू, आदि मौजूद रहे।



