सेक्स चैंम्पियनशिप का स्वीडन में 8 जून से होगा आयोजन, 20 देशों के प्रतिभागियों ने कराया रजिस्ट्रेशन
- कई हफ्तों तक चलेगी यूरोपियन चैंपियनशिप
- रोजाना 6 घंटे की होगी प्रतियोगिता
नई दिल्ली। फुटबॉल, टेनिस, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन और बेसबॉल जैसे कई एसी प्रतिस्पर्धाएं है जिसमें लोग हिस्सा लेते हैं और करोड़ों खेल प्रेमी दिल थाम के इन राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबलों को देखकर आनन्द लेते हैं। लेकिन स्वीनड में एक ऐसी चैंपियनशिप होने जा रही है जिसे सुनहर हर कोई हैरान है। यहां 8 जून से सेक्स चैम्पियनशिप का आयोजन करने जा रहा है। इसी के साथ ही स्वीडन दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसने सेक्स को एक खेल रूप में पहचान दी है। बता दें स्वीडन यूरोपियन सेक्स चैंम्पियनशिप की मेजबानी करने जा रहा है।
सेक्स को एक खेल के रूप में किया रजिस्टर
जानकारी के अनुसार, स्वीडन ने हाल ही में सेक्स को एक खेल के रूप में रजिस्ट्रेशन किया। बताया जा रहा है कि यूरोपीयन सेक्स चैंम्पियनशिप का आयोजन 8 जून से किया जाएगा। इसमें कुल 20 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं कई हफ्तों तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में प्रतिभागियों को हर दिन 6 घंटे तक प्रतिस्पर्धा करनी होगी। जानकारी के अनुसार, प्रतिभागियों के पास 45 मिनट का समय होगा जिससे की वह मैच के लिए खुद को तैयार कर सके। इस चैंपियनशिप के लिए प्रतिभागियों में भी काफी उत्साह है।
होगी कुल 16 प्रतियोगिताएं
बता दें कि यूरोपियन सेक्स चैंपियनशिप में कुल 16 प्रतियोगिताएं होगी। इसमें Seduction, ओरल सेक्स, पेनिट्रेशन, मसाज, अपीयरेंस, मोस्ट एक्टिव कपल चीजें शामिल है। वहीं हर खेल में कौन विनर होगा इसका फैसला जज और ऑडियंस के वोट से तय किया जाएगा। इस बीच 30 प्रतिशत वोट जजों का जबकि 70 प्रतिशत वोट दर्शकों का होगा। इन दोनों के वोट के आधार पर मूल्यांकन कर विजेता घोषित किया जएगा।
जानकारी देते हुए स्वीडिश फेडरेशन ऑफ सेक्स के प्रेसीडेंट ड्रैगन ब्राटिक ने बताया कि सेक्स को एक खेल के रूप में मान्यता देने से लोगों के बीच मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। यहीं नहीं समाज में टैबू माना जाने वाला सेक्स के प्रति लोगों के विचारों में भी उदारता आएगी।



