एक्सपो ज्वैलरी से आगरा को मिलेगी व्यापारिक मजबूतीः धर्मपाल

  • Wednesday November 16 2022 - 07:33 AM
  •  

एग्जीविटर के सम्मान समारोह के साथ हुआ आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो की बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी का समापन।

अंशु पारीक 

आगरा। तीन दिवसीय एक्सपो ज्वैलरी प्रदर्शनी से न सिर्फ आगरा के चांदी बल्कि अन्य व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। यह कहना था विधायक धर्मपाल का। वह एसएनजे गोल्ड में आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो की बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने इस सफल प्रदर्शनी के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने 16 लकी कूपन भी निकाले व प्रदर्शनी में स्टॉल लगाने वाले सभी 40 एग्जीविटर को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

अतिथियों का स्वागत आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने पुष्प भेंट कर किया। संचालन अशोक अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से ओपी चेन्स ग्रुप के सतीश अग्रवाल, बृजमोहन रैपुरिया, मयंक अग्रवाल, अशोक गुप्ता, निर्मल जैन, राजेश मित्तल आदि उपस्थित थे।