इन देशों के किस उम्र में दुल्हन बनती हैं युवतियां, जानिए

  • Friday September 30 2022 - 10:18 AM
  •  

जब बच्चे बड़े होने लगते हैं तो माता-पिता अपने बच्चों से यह पूछना उचित समझते हैं कि वह विवाह कब करेंगे। ऐसा लगता है कि महिलाओं से इस विषय में वार्ता 18-20 वर्ष की आयु से आरंभ होती है। जब भी आप अपने प्रेमी से अपने संबंधों को लेकर गंभीर होते हैं, तो आपके रिश्तेदार इस विषय पर आपके साथ नोंक-झोंक और प्रश्न करते रहते हैं। किसी भी रूप में मुझे यह शक है यह प्रश्न पुरूषों से भी अक्सर पूछा जाने वाला प्रश्न है। रोचक तथ्य यह है कि जो देश आर्थिक रूप से जितना अधिक स्थिर और उन्नत है वहाँ के लोगों को लगता है कि वे देर से विवाह कर लेंगे। वर्तमान समय में विश्वस्तर पर विवाह का सामान्य चलन परिवर्तित हो गया है। लोग देर में विवाह करना पसंद कर रहे हैं। वह तब तक प्रतीक्षा करते हैं जब तक वह इस बंधन में बंधने के लिए निश्चिन्त न हो जाएँ। वास्तव में हर स्थान पर ऐसा नहीं है लेकिन ऐसा लगता है कि हम सब शीर्ष पर हैं। आइए एक दृष्टि डालते हैं विभिन्न देषों में महिलाओं का विवाह किस आयु में होता है और उसके आंकड़ों पर।

भारत-24

महिलाओं की शादी की औसत उम्र भारत के ग्रामीण इलाकों में 22 साल है। दिलचस्प बात यह है कि शहरी इलाकों की महिलाएं 26 साल की उम्र में शादी करती हैं। आर्थिक विकास के साथ हमे मानसिकता में बदलाव देखने को मिला है और भारत में शादी की औसत उम्र में सुधार हुआ है। पिछले दशक में दर्ज संख्याओं के साथ तुलना करने से पता चलता है कि अब भारत में महिलाएं अपनी शादी की उम्र को लेकर ज्यादा जागरूक हैं।

मैक्सिको-23

मैक्सिको में अल्पायु में विवाह का एक अत्यंत बुरा इतिहास था। लेकिन जब से कानून बदल गए हैं तब से 20 के दशक की शुरुआत से उम्र सीमा भी बदल गई है। आप सोच सकते हैं कि पहले यह क्या थी? लेकिन 23 वर्ष की आयु आज भी विवाह के लिए कम है। सबसे अधिक परेशानी की बात यह है कि मैक्सिको में यह सोच अभी भी आम है कि महिलाएँ सिर्फ विवाह करने के लिए होती हैं। वह गृहिणी होती हैं, जो बच्चों को पालती हैं तथा परिवार की देखभाल करती हैं। कुछ महिलाओं को लंबे समय तक प्रतीक्षा करने, उच्च शिक्षा प्राप्त करने और तरक्की करने में यह विचार रूकावट बनता है।

रूस-24

रूस में विवाह की औसत आयु 24 वर्श है। यह एक बड़ा सुधार है और ऐसा लगता है महिलाएँ पश्चिम की महिलाओं का अनुसरण करते हुए विवाह के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा करना पसंद कर रही हैं। पश्चिम के अनुसार अभी भी आयु 24 है लेकिन विश्वविद्यालय की शिक्षा पूर्ण करने के लिए यह पर्याप्त है और साथ ही मानसिक रूप से यह समझने के लिए कि वह जीवन वास्तव में किसके साथ बिताना चाहते हैं।