ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में चंद्र ग्रहण के दौरान भी होंगे दर्शन

  • Saturday February 28 2026 - 01:26 AM
  •  

पुष्टिमार्गीय मंदिर प्रशासन ने जारी किया तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम

मथुरा। सुप्रसिद्ध पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के प्रमुख मंदिर ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में आगामी 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के अवसर पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहण काल के दौरान भी ठाकुरजी के दर्शन निरंतर खुले रहेंगे।

3 मार्च को ग्रहण काल में निरंतर दर्शनचंद्र

ग्रहण के दिन दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:50 बजे तक ग्रहण काल रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु निरंतर ठाकुरजी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुचित प्रबंध किए गए हैं।

होली और ग्रहण के मद्देनजर संशोधित दर्शन समय

1 मार्च प्रातः मंगला, ग्वाल और श्रृंगार के दर्शन।दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक ठाकुरजी बगीचा में विराजमान होकर होली खेलेंगे। सायंकाल 4:30 से 5:00 बजे तक शयन दर्शन। शाम 5:00 बजे के बाद दर्शन बंद रहेंगे। 2 मार्च दर्शन समय यथावत रहेगा। सुबह 10:00 से 11:00 बजे तक होली के विशेष दर्शन। 3 मार्च (मुख्य कार्यक्रम)प्रातः 6:00 बजे होलिका दहन। इसके बाद मंगला, श्रृंगार एवं ग्वाल के दर्शन। डोल महोत्सव सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक पहली झांकी।दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक चौथी झांकी के दर्शन। ग्रहण काल दोपहर 3:20 से शाम 6:50 बजे तक चंद्र ग्रहण के दौरान निरंतर दर्शन खुले रहेंगे।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और होली एवं ग्रहण के विशेष अवसर पर अनुशासन बनाए रखें। पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार सभी अनुष्ठान विधि-विधान से संपन्न होंगे, जिससे भक्तों को उत्सव और आध्यात्मिकता का समन्वित अनुभव प्राप्त हो सके।