फिल्म अभिनेता ने माया नगरी मुंबई से दूर बनाया देसी आशियाना

  • Wednesday January 31 2024 - 11:06 AM
  •  

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय मिश्रा ने अब उम्र ढलने के साथ ही मुंबई से दूरी बना ली है। उन्होंने मुंबई से 140 किलोमीटर दूर एक गांव में अपना आशियाना बनाया है और वहां शांति से जीवन जीएंगे।

संजय मिश्रा ने सोशल प्लेटफार्म कोरा को बातचीत के दौरान बताया कि अब मुंबई जैसी बड़ी सिटी में उनका मन नहीं लगता है। उन्होंने मुंबई से 140 किलोमीटर दूर लोनावला में तिस्करी गांव में अपना नया देसी शैली में घर बना रहे हैं। उनका यह फार्म हाउस पौने दो एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें कई तरीके के निर्माण चल रहे हैं। संजय मिश्रा के फार्म हाउस पर दिन रात मिस्त्री काम में जुटे हुए हैं, जिसमें खेती-बाड़ी से लेकर कई तरीके के फल और फूलों के पौधे भी लगाए जा रहे हैं। हरेभरे वातावरण के बीच रहने की चाह लिए संजय मिश्रा ने बताया कि अब वह इंडस्ट्री से दूर फार्म हाउस पर ही जिंदगी बिताएंगे; मुंबई जैसे सिटी में उनका जरा भी मन नहीं लगता।

संजय ने 150 से ज्यादा फिल्मों में निभाए किरदार  

संजय मिश्रा को ज्यादातर उनके कॉमेडी किरदारों के लिए जाना जाता है, लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने गंभीर किरदार भी बड़ी संजीदगी के साथ निभाए हैं। अपने अब तक के करियर में उन्होंने 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं ।

संजय मिश्रा ने एक्टिंग की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों की तरफ अपना रुख किया। वह श्दिल सेश्, श्बंटी और बबलीश्, श्अपना सपना मनी मनीश्, श्आंखों देखीश्, श्फंस गए रे ओबामाश्, श् मिस टनकपुर हाजिर होश्, श्प्रेम रतन धन पायोश्, श्मेरठिया गैंगस्टर्सश्, श्आंखों देखीश्, श्दम लगाके हइशाश्, और श्मसानश् जैसी कई शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं। फिल्म श्आंखों देखीश् के लिए अभिनेता को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स का अवॉर्ड भी मिला था। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। 

पत्रकार के बेटे संजय मिश्रा ने पहले पढाई फिर रखा अभिनय की दुनिया में कदम

संजय मिश्रा का जन्म 6 अक्तूबर 1963 को बिहार के दरभंगा में हुआ था। संजय मिश्रा के पिता शम्भूनाथ मिश्रा पेशे से जर्नलिस्ट थे। सजंय जब 9 साल के थे तो उनका परिवार वाराणसी शिफ्ट हो गया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई वाराणसी के केंद्रीय विद्यालय बीएचयू कैम्पस से की है। इसके बाद उन्होंने बैचलर डिग्री वर्ष 1989 में पूरी करने के बाद 1991 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से अभिनय का कोर्स किया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।