ठा. द्वारकाधीश मन्दिर में महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्मोत्सव मना

  • Wednesday April 27 2022 - 09:51 AM
  •  

मथुरा। ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक महाप्रभु वल्लभाचार्य का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव पर मन्दिर में सुबह नौबत बजी तो वहीं जन-जन के आराध्य ठा. द्वारकाधीश महाराज ने भक्तों को विभिन्न मनोहारी झांकियों में दर्शन दिए। 

मन्दिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि पुष्टीमार्ग के प्रवर्तक जगतगुरु महाप्रभु वल्लभाचार्यजी का जन्मोत्सव आज प्रातः काल ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में मनाया गया। प्रातः काल से ही मंदिर प्रांगण में एक अजीब सा उल्लास था और लोग अपने आराध्य महाप्रभु वल्लभाचार्य जी को नमन कर रहे थे मंदिर प्रांगण में प्रातः काल से ही नौबत बज रही थी और सभी झांकियों में ठाकुरजी के भव्य दर्शन हुए मंदिर के कार्यालय में मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक व नटवर नागर ने संयुक्त रुप से महाप्रभुजी के चित्र पर माल्यार्पण किया।

उपस्थित जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर महाप्रभु को जन्म की बधाई दी। इस अवसर पर मंदिर के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे और मंदिर प्रांगण में शरबत की प्याऊ लगाई गई और पूरे प्रांगण में बहुत धूमधाम से जन्म उत्सव मनाया गया।