4 जनवरी से कबाड़ हो जाएंगे ये फोन, कॉल-मैसेज सब बंद
नई दिल्ली। कभी सुर्खियों में रहे ब्लैकबेरी फोन अब बंद होने वाले हैं। 4 जनवरी को ब्लैकबेरी फोन कबाड़ हो जाएगा। फोन की लगभग सारी फंक्शनालिटी खत्म हो जाएंगी। दरअसल, ब्लैकबेरी ने सालों पहले अपने लोकप्रिय क्वेरटीकीपैड-ब्लैकबेरी ओएस फोन को बनाना बंद कर दिया था, लेकिन डिवाइस में अभी भी सॉफ्टवेयर सपोर्ट दिया जा रहा था। लेकिन यह ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। कंपनी ने अब घोषणा की है कि वह 4 जनवरी 2021 को ब्लैकबेरीओएस डिवाइसेस के लिए आधिकारिक रूप से सपोर्ट समाप्त कर रही है।
कॉलिंग और टेक्स्टिंग सब बंद
ब्लैकबेरी ने घोषणा की है कि ब्लैकबेरी 7.1 ओएस और पहले के ब्लैकबेरी 10 सॉफ्टवेयर पर चलने वाले ब्लैकबेरी फोन को इस साल 4 जनवरी के बाद लीगेसी सेवाएं नहीं मिलेंगी। इसका मतलब है कि ये फोन कॉलिंग और टेक्स्टिंग जैसी बुनियादी कार्यक्षमता खो सकते हैं।
ब्लैकबेरी ने एक नए ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हम अपने कई वफादार ग्राहकों और पार्टनर्स को वर्षों से धन्यवाद देते हैं और आपको इस बारे में और जानने के लिए आमंत्रित करते हैं कि ब्लैकबेरी दुनिया भर के उद्यमों और सरकारों को इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर और सर्विसेस कैसे प्रदान करता है।"
2019 में बीबीएम सपोर्ट बंद कर चुकी है कंपनी
ब्लैकबेरी ने 2019 में अपनी लोकप्रिय ब्लैकबेरी मैसेंजर सेवा (बीबीएम) के लिए सपोर्ट भी समाप्त कर दिया। कंपनी अपने टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम जैसे ब्लैकबेरी प्लेबुक ओएस 2.1 और इसके पुराने वर्जन का सपोर्ट करना भी बंद कर देगी।
ब्लैकबेरी 2020 में अपनी नई घोषणा के अनुसार वापसी करने के लिए तैयार था। 2020 में पहले टीसीएल द्वारा छोड़े जाने के बाद, ब्लैकबेरी ने ऑनवर्डमोबिलिटी और फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप की सहायक कंपनी एफआईएच मोबाइल लिमिटेड के साथ क्वारटी कीपैड के साथ नए स्मार्टफोन लाने के लिए लाइसेंसिंग पार्टनरशिप की घोषणा की थी।



