टिकट चेकिंग से हुई आय के मामले में आगरा मंडल का अव्वल, 48867 यात्रियों से 3.03 करोड़ जुर्माना वसूला

  • Sunday July 06 2025 - 12:22 AM
  •  

आगरा। जून माह में टिकट चैकिंग एवं बिना टिकट पकड़े जाने पर जुर्माना वसूल करने में आगरा मंडल उत्कृष्ट रहा है। इस बार जून में 48867 यात्रियों से 3.03 करोड़ रुपये आय की प्राप्ति हुई जो की जून 2025 के लक्ष्य से 2.67 प्रतिशत अधिक है।

मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आगरा हर्षिकेश मौर्य के निर्देशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक विरेन्द्र सिंह, के नेतृत्व में आगरा मंडल के विभिन्न रेल खंडों में जून 2025 में टिकट चेकिंग अभियान चलाए गए। इनमें 4 किलाबंदी जांच, 3 औचक, 2 स्पॉट एवं 9 मजिस्ट्रेट चेकिंग की गई। जून माह में जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करते हुए 22975 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसें 1.72 करोड़, अनियमित यात्रा करते हुए 25461 यात्रियों से 1.30 करोड ़रुपये , बिना बुक लगेज के साथ 4 यात्रियों से 3670 एवं धारा (145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 427 यात्रियों से 46,250 रुपये जुर्माना वसूला गया है। कुल 48867 यात्रियों से 3.03 करोड़ रुपये आय की प्राप्ति हुई जो की जून 2025 के लक्ष्य से 2.67 प्रतिशत अधिक है।

इस वित्तीय वर्ष अप्रैल 2025 से जून 2025 तक 10 किलाबंदी जाँच, 5 औचक, 3 स्पॉट एवं 56 मजिस्ट्रेट चेक कराये गए, जिससे बिना टिकट यात्रा करते हुए 63506 यात्रियों से 4.64 करोड रुपये़, अनियमित यात्रा करते हुए 65294 यात्रियों से 3.29 करोड़, बिना बुक लगेज के साथ 31 यात्रियों से 35,100 रुपये एवं धारा(145) गंदगी करते हुए पाए जाने पर 1542 यात्रियों से 1.67 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। कुल 130373 यात्रियों से 7.96 करोड़ रुपये की आय हुई। 

जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जून माह में टिकट चेकिंग आय में बेहतर प्रदर्शन रहा है। टिकट जांच मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करे तथा रेल परिसर में गंदगी न फैलाएं।