सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर में दर्शन के कराना होगा ऑन लाइन रजिटे्रेशन, जानिए नए नियम
वृंदावन। सुप्रसिद्ध बाँकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहले ऑन लाइन रजिस्टे्रशन करना होगा। इसके लिए मंदिर प्रबंधन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मंदिर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अब एक दिन में 4 हजार श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। सुबह एवं शाम की पाली में 2-2 हजार श्रद्धालुओं को ही ठा. बाँकेबिहारी के दर्शन करने की अनुमति मिल सकेगी।
बाँकेबिहारी मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अब श्रद्धालुओं को नियमों का पालन करने के बाद ही ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शन हो सकेंगे।
बाँकेबिहारी मंदिर द्वारा जारी के निर्देश के अनुसार श्रद्धालुओं को मंदिर में ऑन लाइन रजिस्टे्रेशन के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। जानिए क्या हैं निर्देश-
- श्रद्धालुओं को https://darshan.yatradham.org/ShreeBankeBihariTemple.html पर रजिस्टे्रेशन करना होगा।
- स्थानीय भक्तजन आधार कार्ड एवं पहचान पत्र दिखाकर मंदिर में प्रवेश पा सकेंगे।
- मंदिर में दर्शन के लिए सुबह और शाम की पारी में 2000- 2000 दर्शनार्थियों को ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन के अनुसार दर्शन कराए जाएंगे।
- मंदिर में प्रवेश से पूर्व दर्शनार्थियों को आरटी पीसीआर नेगेटिव जांच रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा।
- मंदिर के प्रवेश मार्गों पर सैनेटाइजेशन के लिए टनल लगी हैं। दर्शनार्थियों मंदिर में प्रवेश से पहले थर्मल स्कैनिंग, मास्क, हैंण्ड सैनेटाइजेशन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
- मंदिर में वन- वे सिस्टम अनुसार दर्शन व्यवस्था संचालित होगी। दर्शनार्थियों को मदिर में रूकने की इजाजत नहीं।
- दर्शनार्थी कोरोना से बचाव के लिए छोटे बच्चों एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, बीमार व्यक्तियों को मंदिर में न लाएं।
- सभी दर्शनार्थी कोविड वैक्सीनेशन की पूरी डोज लेने तथा कोविड जांच उपरांत ही ऑन लाइन रजिस्टे्रेशन प्रक्रिया के बाद ही मंदिर दर्शन के लिए आएं।
- मन्दिर प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मन्दिर के प्रवेश द्वार पर आने वाले श्रद्धालुओं की रेंडम टेस्टिंग की व्यवस्था की है।



