वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के समय में वृद्धि पर फिर विवाद, सेवायतों ने जताई आपत्ति

  • Sunday September 21 2025 - 01:06 AM
  •  

वृंदावन। श्री बांकेबिहारी महाराज मंदिर में दर्शन समयावधि बढ़ाने का मामला एक बार फिर विवादों में है। मंदिर प्रबंधन की हाई पावर्ड टेम्पल मैनेजमेंट कमेटी ने दर्शन अवधि में करीब तीन घंटे की वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया है। वहीं सेवायत समाज इसे भावसेवा के विपरीत बताते हुए सख्त विरोध जता रहा है।

सेवायत समाज का विरोध

मंदिर के शयनभोग सेवायत गौरव गोस्वामी ने कमेटी के सभी 13 सदस्यों को कानूनी नोटिस भेजा है। इसके अलावा मथुरा के अधिवक्ता दीपक शर्मा, गिरधारीलाल और समाजसेवी संजय हरियाणा ने मुंसिफ कोर्ट में याचिका दायर की है, जिस पर 22 सितंबर को सुनवाई तय की गई है। सेवायतों का कहना है कि ठाकुरजी कोई खिलौना या शोपीस नहीं हैं, जो दिनभर सिंहासन पर खड़े रहें। उनका मानना है कि दर्शन समय में बढ़ोतरी सीधे तौर पर भावसेवा और निकुंजोपासना पद्धति के विरुद्ध है।

इतिहासकारों की राय

वरिष्ठ सेवायत और इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि दर्शन अवधि लगभग 11 घंटे तक बढ़ने से ठाकुरजी को प्रतिदिन 15दृ16 घंटे तक खड़ा रहना पड़ेगा। यह स्थिति रसिकशिरोमणि स्वामी हरिदास जी महाराज द्वारा प्रतिपादित सेवा पद्धति से मेल नहीं खाती।

विशेष पर्वों पर यह अवधि और भी लंबी हो जाएगी, जिससे भावसेवा प्रभावित होगी।

उन्होंने यह भी बताया कि तीनों आरतियों दृ मंगला, श्रृंगार और राजभोग को बराबर समय देने की मांग लंबे समय से उठ रही है, लेकिन नए प्रस्ताव में केवल राजभोग और पहले भी हो चुके हैं प्रयास नवंबर 2022 में तत्कालीन प्रशासक कोमल शुक्ला ने करीब पौने तीन घंटे का समय बढ़ाया था, लेकिन सेवायतों और भक्त अधिवक्ताओं ने कोर्ट में चुनौती देकर इस आदेश पर रोक लगवा दी थी।

2017 में तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल और सीओ विजय शंकर मिश्र ने समय बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। इससे पहले 2005 और 2002 में भी रिसीवरों द्वारा दर्शन अवधि बढ़ाने के प्रयास किए गए, लेकिन हर बार यह मामला कानूनी उलझनों में फंस गया। अब जबकि हाई पावर्ड कमेटी ने पुनः दर्शन समय बढ़ाने का प्रयास किया है, एक ओर सेवायत समाज इसका विरोध कर रहा है और दूसरी ओर कोर्ट में मामले की सुनवाई होने जा रही है।