रंग मन्दिर में धार्मिक आयोजनों के मध्य मना आचार्य रामानुजाचार्य का 1005 वां जयंती महोत्सव
वृन्दावन। धर्मनगरी वृन्दावन में श्री सम्प्रदाय के सर्व प्रतिष्ठित श्री रंग मन्दिर में श्री वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य रामानुजाचार्य महाराज का दस दिवसीय जयंती महोत्सव वैदिक परम्परानुसार आयोजित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिवस पर संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का विधिवत तिरुमन्जन किया गया।
सनातन परंपरा में श्री वैष्णव सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य स्वामी रामानुजाचार्य महाराज का 1005 वां जयंती महोत्सव श्री रंग मन्दिर में विविध अनुष्ठानों के साथ आयोजित किया जा रहा है। विशिष्टद्वेत सिद्धांत के प्रवर्तक स्वामी रामानुजाचार्य की प्रतिमा का प्रतिदिन तिरुमन्जन कर दिव्य भाष्य का सस्वर पाठ किया गया। इसी क्रम में सांयकाल चांदी की पालकी में विराजमान स्वामी जी के चल विग्रह को मन्दिर भ्रमण कराया जा रहा है। अंतिम दिवस प्रातःकाल वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तिरुमन्जन कर नवीन वस्त्राभूषण धारण कराये गये। तदोपरांत श्री शठकोप भक्तो को प्रदान किया गया।



