The Kashmir Files: अभिनेता अनुपम खेर से लेकर पल्लवी जोशी तक किसने ली कितनी फीस
मुंबई। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ही फिल्म धमाल मचा रही है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बड़े बजट और भारी-भरकम स्टार कास्ट की फिल्मों को रेस में बहुत पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की थीम यानि पटकथा 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों की कहानी है। इसमें अभिनेता अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार समेत कई अन्य कलाकार हैं। फिल्म से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात दर्शक जानना चाहते हैं तो चलिए इसी कड़ी में बताते हैं कि एक्टर्स ने फिल्म के लिए कितनी फीस ली है।
अभिनेता अनुपम खेर ने फिल्म में दमदार अभिनय दिखाया है। उन्होंने पुष्कर नाथ पंडित का रोल किया है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 1 करोड़ चार्ज किए हैं।
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती फिल्म में आईएएस ब्रह्म दत्त की भूमिका में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी फीस 1.5 करोड़ रुपये है।
अभिनेत्री पल्लवी जोशी फिल्म में अहम रोल में हैं। उनके किरदार का नाम राधिका मोहन है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने फिल्म के लिए 50 से 70 लाख रुपये लिए हैं।
कृष्णा पंडित के रोल में दर्शन कुमार नजर आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने फिल्म के लिए 43 लाख रुपये फीस ली है।
फिल्म में अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी का नाम लक्ष्मी दत्त है। रिपोर्ट है कि उनकी फीस 50 लाख रुपये है।
दिग्गज एक्टर पुनीत इस्सर ने डीजीपी हरि नारायण का रोल किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पुनीत इस्सर ने फिल्म के लिए 50 लाख चार्ज किए हैं।
‘द कश्मीर फाइल्स’ को विवेक अग्निहोत्री ने निर्देशित किया है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए उन्होंने 1 करोड़ चार्ज किया है।



