राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृन्दावन आएंगे, निराश्रित महिलाओं से करेंगे मुलाकात

  • Sunday June 26 2022 - 09:59 PM
  •  

मथुरा। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार 27 जून सोमवार को वृंदावन आ रहे हैं। वे यहां कृष्ण कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रही माताओं से मुलाकात करेंगे और ठा. बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। जिसकी तैयारियां जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा की जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को ठा. बांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं। राष्ट्रपति आश्रय दनों की 700 माताओं को संबोधित करेंगे। इनमें से चयनित 15 माताओं के साथ संवाद कर सदन में मिल रही सुविधाओ और सरकारी सहूलियत, स्वास्थ्य सेवाओ की जानकारी लेेंगे। सदन के पांच प्रोजेक्ट का संचालन कर रही माताएं अपने हुनर का प्रदर्शन राष्ट्रपति के समक्ष करेंगी। सदन में रहते हुए आत्मनिर्भर बनकर जीवन में आए बदलाव की जानकारी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को देंगी।

कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में राष्ट्रपति निराश्रित महिलाओं को संबोधित करने के साथ ही चयनित 15 माताओं के साथ संवाद कर सदन में मिल रही सुविधाओं की जानकारी लेंगे। 

कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में पांच प्रोजेक्ट चलाकर यहां रह रही माताओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की योजना शुरूआत से ही चलाई जा रही है। सदन में ब्रजगंधा प्रोजेक्ट के तहत फूलों से गुलाल, अगरबत्ती, धूपबत्ती, इत्र तैयार हो रहा है। अचार बनाना, कंठी- माला, पोशाक व पैकेजिंग का प्रशिक्षण देकर माताओं को आत्मनिर्भर बनाया गया है। हर प्राजेक्अ में 15 माताओं की टीम बनाई गई हैं। 

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। सदन के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा पांच हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति केाविद कृष्णा कुटीर  महिला आश्रय सदन में रह रही निराश्रित माताओं से मुलाकात करने के बाद ठा. बाकेबिहारी में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन में रहेंगे तीन घंटे 

  • प्रातः 9ः45 बजे - कृष्णा कुटीर के समीप हेलीपैड पर आएंगे
  • प्रातः 10ः05 बजे - बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व पूजन करेंगे
  • प्रातः 10ः55 बजे - कृष्णा कुटीर महिला आश्रय की विधवा माताओं से मिलेंगे
  • दोपहर 12ः05 बजे - वृन्दावन से दिल्ली रवाना होंगे
  • राष्ट्रपति करीब 40 मिनट ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आशीर्वाद लेंगे
  • कृष्णा कुटीर आश्रय सदन में माताओं के बीच एक घंटे रहेंगे राष्ट्रपति 
  • कृष्णा कुटीर के समीप राष्ट्रपति आगमन के लिए बनाए गए पांच हैलीपैड
  • यूपी की राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे राष्ट्रपति का करेंगे स्वागत 

पहले भी राज्यपाल के रूप में आ चुके हैं रामनाथ कोविंद 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बिहार के राज्यपाल के रूप में वृन्दावन आ चुके हैं। वह देश के राष्ट्रपति बनने से पहले वृन्दावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में वार्ड का उदघाटन करने आए थे। 

धर्मनगरी में पहले भी आ चुके महामहिम

धर्मनगरी वृंदावन में देश के राष्ट्रपतियों को पहले भी आने का सौभाग्य मिला है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पहले तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम वृंदावन के भूत गली स्थित महिला आश्रय सदन में विधवा माताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी अपने कार्यकाल में दो बार वृंदावन  आए। उन्होंने वृन्दावन के प्राचीन सप्तदेवालयों में से एक ठा. राधारमण मंदिर में ठाकुर राधारमण लाल के दर्शन किए। उन्होंने बांकेबिहारी मंदिर में भी हनुमान प्रसाद धानुका विद्या मंदिर में बच्चों को संबांधित किया और छटीकरा मार्ग स्थित अक्षयपात्र में निर्माणाधीन चन्द्रोदय मंदिर की नींव रखी थी।