केले ही नहीं इसके छिलके भी है बेहद फायदेमंद, जानिए इनके फायदे

  • Saturday May 07 2022 - 10:12 AM
  •  

केले का सेवन करना सभी लोगो को पसंद होता है इसे ज्यादातर लोग अपनी डाइट में शामिल करते है ये काफी पौष्टिक होता है केले का इस्तेमाल वजन बढ़ाने से लेकर घटाने के लिए किया जाता है इसमें कई पोष्क तत्व पाए जाते है इसमें विटामिन,मिनरल्स,प्रोटीन,एंटी फंगल ,फाइबर आदि मौजूद है। लेकिन आपको बात दे की केले का छिलका भी बेहद लाभदयक है इससे शरीर से जुडी समस्या दूर होती है तो चलिए जानते है केले के छिलको के फायदों के बारे में 

अगर आप कुछ दिन तक नियमित केले के 2 छिलको का सेवन करते है तो शरीर में सेरोटोनिन हार्माेन की मात्रा बढ़ती है इससे मूड अच्छा रखने में मदद मिलती है इसके अलावा अगर नीद नहीं आने की समस्या है तो ऐसे में केले के छिलको का सेवन करे इनमे ट्रिप्टोफेन नाम का तत्व मौजूद है जिसके कारन सुकून की नीद आने में मदद मिलती है और नीद नहीं आने की समस्या दूर होती है। 

 केले के छिलके खाने से सेहत में कई लाभ होते है इन छिलको में फाइबर पाया जाता है इससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल कंट्रोल में रहता है इससे बेड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और दिल स्वस्थ रहता है केले के छिलके में ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है जिससे आँखों की रौशनी बढ़ती है इसके अलावा इन छिलको का सेवन करने से मोटापे की समस्या दूर होती है।