वृंदावन आये विराट-अनुष्का ने मंदिरों में किये दर्शन, नींव करौली आश्रम में लिया आशीर्वाद
वृंदावन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी व फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ दो दिन के लिए वृंदावन आए। यहां विराट व अनुष्का ने बाबा नीम करोली महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया इसके अलावा मथुरा मार्ग स्थित एक मां आनन्दमयी आश्रम भी पहुंचे। वह दो दिन होटल ठहरेे।
क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे पहले परिक्रमा मार्ग स्थित बाबा नीम करोली आश्रम पहुंचे। यहां हनुमान जी महाराज एवं बाबा नीम करोली महाराज के समाधि स्थल के दर्शन किए। बाबा महाराज की कुटिया में पहुंचकर ध्यान लगाया। बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया।
आश्रम में दर्शन करने के बाद विराट और अनुष्का होटल निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचे। जहां विश्राम के बाद शाम को ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने का कार्यक्रम तय है। फैंस को ऑटोग्राफ दिया। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया है। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का के मथुरा आने से पहले ही यहां एक सितारा होटल में कमरे बुक किए गए हैं।
आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया। बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का दोनों की ही बाबा नीम करोली महाराज में काफी श्रद्धा है। नवंबर 2022 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन किए थे। दूसरे दिन विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। आपको बता दें कि बाबा नीम करोली महाराज को भक्त हनुमान जी का अवतार मनाते हैं। देश-विदेश से हजारों भक्त उनकी समाधि स्थल के दर्शन करने आते हैं।



