यूपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 21 आईएएस अफसरों के तबादले, कानपुर की डीएम नेहा शर्मा हटाया गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। यूपी सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कानपुर हिंसा के बाद सरकार ने नेहा शर्मा को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब विशाख जी भेजा है। वह अब तक मुख्यमंत्री के विशेष सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सरकार के आदेश के मुताबिक, नेहा शर्मा को अब स्थानीय निकाय के निदेशक का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं, गोरखपुर के नए जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश होंगे। जबकि लखनऊ के डीएम की जिम्मेदारी सूर्यपाल गंगवार को दी है। जबकि लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश को उद्योग विभाग भेजा गया है।
योगी सरकार की इस लिस्ट में कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर के साथ बलिया, अलीगढ़, बस्ती, जालौन, इटावा और फिरोजाबाद के जिलाधिकारियों का भी तबादला किया है। अलीगढ़ की डीएम रहीं सेल्वा कुमारी जे को आयुक्त बरेली बनाया गया है। वहीं, इंद्र विक्रम सिंह अब अलीगढ़ का कार्यभार दिया है। कई शिकायतें मिलने के बाद आयुक्त बरेली आर रमेश कुमार को हटाया गया है। गोरखपुर के नये डीएम कृष्णा करुणेश अब तक गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की भूमिका निभा रहे थे। जबकि गाजियाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को जीडीए के वीसी का अतिरिक्त कार्यभार मिला है।
ये है अधिकारियों की लिस्ट
- कृष्णा करुणेश-जिलाधिकारी गोरखपुर
- विजय किरण आनंद- प्रभारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा
- अनामिका सिंह-सचिव महिला कल्याण
- सूर्यपाल गंगवार- जिलाधिकारी लखनऊ
- अभिषेक प्रकाश- सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास
- विशाख जी-जिलाधिकारी कानपुर
- भवानी सिंह-एमडी मध्यांचल विद्युत वितरण निगम
- अनुपम शुक्ला-विशेष सचिव ऊर्जा
- सीलम साईं-सीडीओ जौनपुर
- सेल्वा कुमारी जे-आयुक्त बरेली
- सौम्या अग्रवाल-जिलाधिकारी बलिया
- इंद्र विक्रम सिंह-जिलाधिकारी अलीगढ़
- प्रियंका निरंजन-जिलाधिकारी बस्ती
- चांदनी सिंह-जिलाधिकारी जालौन
- अवनीश कुमार राय-जिलाधिकारी इटावा
- श्रुति सिंह-सचिव चिकित्सा बनी
- रवि रंजन-जिलाधिकारी फिरोजाबाद
- नेहा शर्मा-निदेशक स्थानीय निकाय
- शकुंतला गौतम-श्रम आयुक्त कानपुर
- आर रमेश कुमार-प्रमुख सचिव, रेशम
- राकेश कुमार सिंह द्वितीय-उपाध्यक्ष, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार



