खत्म हो जाएगी आपकी सारी स्किन प्रॉब्लम, बस कर लें हल्दी आइस क्यूब का यूज

  • Wednesday May 17 2023 - 07:19 PM
  •  

Skin Care: स्किन की प्रॉब्लम को दूर करने के लिए हल्दी सबसे कारगर उपाय है। हल्दी में मिलने वाले गुण त्वचा की सूजन, सनबर्न जैसी समस्या को दूर करते हैं। तो आइए आज हम आपको हल्दी के ऐसे आइस क्यूब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को खत्म कर देगा।

हल्दी एक चमत्कारी हर्ब है, जो कि एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होती है। हल्दी पुराने समय से ही स्किन केयर में शामिल की जा रही है। हल्दी के इस्तेमाल से आपकी स्किन नेचुरली तौर पर गोरी और चमकदार बनती है। आज हम आपको हल्दी के ऐसे आइस क्यूब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपकी स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म कर देगा। साथ ही आपको ग्लोइंग स्किन देगा। ये ओपन पोर्स की समस्या से छुटकारा दिलाता है। हल्दी आइस क्यूब चेहरे पर मौजूद पिंपल्स, एक्ने और टैनिंग को भी खत्म करता है। आइए जानते हैं कि गुणों से भरपूर इस आइस क्यूब को कैसे बनाया जाए।

वहीं गर्मियों में आइस क्यूब सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ये त्वचा की सूजन या सनबर्न को शांत करता है। आइस क्यूब त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। ऐसे में एलोवेरा जेल और हल्दी के क्यूब्स का इस्तेमाल बहुत लाभकारी होता है।

 

सामग्री

एक चम्मच हल्दी

एक कप पानी

एक चम्मच एलोवेरा जेल

 

ऐसे बनाएं

हल्दी आइस क्यूब बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।

अब इसमें पानी और 1 चम्मच हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद आप इसमें एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

फिर आप आइस क्यूब ट्रे लेकर हल्दी का मिश्रण डालें।

आप इसके फ्रिज में करीब 7 से 8 घंटे के लिए छोड़ दें।

अब आपकी हल्दी आइस क्यूब बनकर तैयार हो चुकी है।

 

इस तरह करें इस्तेमाल

हल्दी आइस क्यूब लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह धो लें।

अब सबसे पहले चेहरे को टोनर से क्लीन करें।

इसके बाद आप हल्दी आइस क्यूब को चेहरे पर लगभग 3 से 4 मिनट कर रगड़ें।

आप चेहरे को करीब 2 से 3 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद आप चेहरे को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।

इसके रोजाना इस्तेमाल से ओपन पोर्स से छुटकारा मिल जाएगा।