वृंदावन के रंग मंदिर में बैकुंठ एकादशी पर बैकुंठ द्वार से भगवान गोदारंगमन्नार ने दिए दर्शन
वृंदावन। मंदिरों की नगरी वृंदावन के दक्षिण शैली के मन्दिर रँगनाथ मन्दिर में गुरुवार को बैकुंठ एकादशी के अवसर पर बैकुंठ द्वार को खोला गया। ब्रह्म मुहूर्त में भगवान रंगनाथ माता गोदा के साथ निज मन्दिर से पालकी में विराजमान हो कर बैकुंठ द्वार पहुँचे । जहाँ मंदिर के सेवायत पुजारियों के निर्देशन में पाठ किया गया। करीब आधा घण्टे तक हुए पाठ और अर्चना के बाद भगवान रँगनाथ और शठ कोप स्वामी की सवारी मन्दिर प्रांगड़ में भृमण करने के बाद पौंडानाथ मन्दिर जिसे कहा जाता है कि वह बैकुंठ लोक है में विराजमान हुई। यहां मन्दिर के लोगों ने भगवान को भजन गा कर सुनाए।
भक्तों को बैकुंठ एकादशी पर बैकुंठ द्वार के नहीं हुए दर्शन
बैकुंठ द्वार से निकलने की चाह में हजारों भक्त रात से ही मन्दिर परिसर में एकत्रित होना शुरू हो जाते थे। लेकिन इस बार कोरोना काल होने के कारण मन्दिर प्रबंधन ने भक्तों के मंदिर में प्रवेश पर रोक लगा दी। मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय जनहित में लिया। जिसकी बजह से श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिला। कोरोना काल के कारण करीब 185 वर्ष पुराने रंगनाथ मन्दिर में भक्तों को बैकुंठ एकादशी पर सुबह के समय खुलने वाले बैकुंठ द्वार के दर्शन नहीं हो सके।
21 दिवसीय बैकुंठ उत्सव
मन्दिर के पुजारी स्वामी राजू ने बताया कि 21 दिवसीय बैकुंठ उत्सव में 11 वें दिन बैकुंठ एकादशी पर्व पर बैकुंठ द्वार खोला जाता है। यह एकादशी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ एकादशियों में से एक मानी जाती है। मान्यता है कि बैकुंठ एकादशी पर जो भी भक्त बैकुंठ द्वार से निकलता है उसे बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती हैं ।
अलवार आचार्य अपनी रचित गाथाएं भगवान को सुनाते हैं
मन्दिर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनघा श्री निवासन ने बताया कि अलवार आचार्य बैकुंठ उत्सव के दौरान अपनी रचित गाथाएं भगवान को सुनाते हैं। बैकुंठ एकादशी के दिन दक्षिण के सभी वैष्णव मन्दिरों में बैकुंठ द्वार ब्रह्म मुहूर्त में खुलता है। इसी परम्परा का निर्वाहन वृन्दावन स्थित रँगनाथ मन्दिर में किया जाता है।
प्रमुख रूप से ये रहे उपस्थित
बैकुंठ उत्सव के दौरान रघुनाथ स्वामी, माल्दा गोवर्धन, श्री निवासन, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी, तिरुपति, आनंद राव, राकेश दुवे, विजय अग्रवाल, जुगल किशोर, चक्रपाणि मिश्रा,कन्हिया, पंकज शर्मा, शुभम, अमित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



