वृंदावन में इस्कॉन (ISKCON) मंदिर
भारत में ISKCON मंदिर के 50 साल पूरे; जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत
मथुरा। महामंत्र हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे ... को दुनिया भर पहुंचाने वाले श्रील एसी भक्तिवेदांत प्रभुपाद ने सबसे पहले वृंदावन को इस्कॉन मंदिर स्थापित कर केंद्र बनाया। उन्होंने ही विदेशी भक्तों को कृष्ण भक्ती का रंग चढाया। भारत के अलावा लंदन, बर्लिन और न्यूयॉर्क में भी विदेशी लोग भी इस महामंत्र का जाप करते मिलेंगे। भारत में पहले इस्कॉन मंदिर की स्थापना 50 साल पहले मथुरा जिले के वृंदावन में हुई थी।
धार्मिक नगरी वृंदावन में स्थित कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर के स्थापना को 50 साल पूर होने पर अनेकों कार्यक्रम का आयोजन किये जा रहे है। जिसमें वीआईपी से लेकर वीवीआईपी लोग शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
किसने की थी इस्कॉन की स्थापनाः
इस्कॉन यानी इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (International Society for Krishna Consciousness), अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की स्थापना आचार्य अभय चरण भक्तिवेदांत स्वामी श्रील प्रभुपाद ने 1966 में न्यूयार्क शहर में इस्कॉन की स्थापना की थी। जबकि भारत के वृन्दावन में 1975 में इस्कॉन मंदिर की स्थापना की गई।
कौन थे इस्कॉन के संस्थापकः
इस्कॉन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1 सितंबर, 1896 को कलकत्ता में जन्मे अभय चरण डे युवावस्था में ही महात्मा गांधी के सविनय अवज्ञा आंदोलन में शामिल हो गए। इनके पिता जी का नाम गौर मोहन डे और माता का नाम रजनी देवी था। 22 वर्ष की आयु श्रील प्रभुपाद (A. C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada) का विवाह राधा रानी देवी के साथ हुआ था। 1922 में प्रमुख विद्वान और आध्यात्मिक नेता, श्रील भक्तिसिद्धांत सरस्वती के साथ मुलाकात के बाद अभय डे पर गहरा प्रभाव पड़ा। श्रील भक्तिसिद्धांत गौड़ीय वैष्णव समुदाय के एक नेता थे, जो व्यापक हिंदू संस्कृति के भीतर एक एकेश्वरवादी परंपरा थी।
इस्कॉन का इतिहास
32 साल पश्चिमी देशों की यात्रा की तैयारी कीः पहली ही मुलाकात में श्रील भक्तिसिद्धांत ने अभय से भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को अंग्रेजी बोलने वाली दुनिया में लाने के लिए कहा। उनकी भक्ति और ज्ञान से गहराई से प्रभावित होकर अभय 1933 में श्रील भक्तिसिद्धांत के शिष्य बन गए। अपने गुरु के अनुरोध को पूरा करने का संकल्प लिया। इसके बाद अभय को ए.सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद के नाम से जाना गया। स्वामी प्रभुपाद 32 साल पश्चिमी देशों की अपनी यात्रा की तैयारी में बिताए।
न्यूयार्क जाते समय 2 बार पड़ा था दिल का दौराः
इस्कॉन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 1965 में 69 वर्ष की आयु में श्रील प्रभुपाद ने निःशुल्क यात्रा की, भीख मांगी और न्यूयॉर्क जाने के लिए एक मालवाहक जहाज जलधुता पर सवार हो गए। यात्रा जोखिम भरी साबित हुई और जहाज पर उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा। समुद्र में 35 दिन बिताने के बाद पहली बार ब्रुकलिन के एक सुनसान घाट पर पहुंचे. उस समय उनके पास भारतीय रुपये में सिर्फ सात डॉलर और पवित्र संस्कृत ग्रंथों के अनुवादों का एक टोकरा था।
11 साल में 14 बार दुनिया की परिक्रमा की थीः इस्कॉन की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, न्यूयॉर्क में बहुत कठिनाइयों का सामना किया और बोवेरी में लोफ्ट में भगवद-गीता पर कक्षाएं देकर और टॉमपकिंस स्क्वायर पार्क में कीर्तन (पारंपरिक भक्ति मंत्र) का नेतृत्व करके विनम्रतापूर्वक अपना मिशन शुरू किया। शांति और सद्भावना का उनका संदेश कई युवाओं के दिलों को छू गया, जिनमें से कुछ कृष्ण-भक्ति परंपरा के गंभीर छात्र बनने के लिए आगे आए। इन्हीं छात्रों की मदद से भक्तिवेदांत स्वामी ने मंदिर के रूप में उपयोग करने के लिए न्यूयॉर्क के लोअर ईस्ट साइड पर एक छोटी सी दुकान किराए पर ली। इसके बाद 11 जुलाई 1966 को आधिकारिक तौर पर न्यूयॉर्क राज्य में अपने संगठन को रजिस्ट्रेशन कराया और औपचारिक रूप से इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस की स्थापना की थी। इसके बाद के ग्यारह वर्ष में श्रील प्रभुपाद ने 14 बार दुनिया की परिक्रमा की और भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को छह महाद्वीपों के हज़ारों लोगों तक पहुंचाया। इसके साथ ही भारत में उन्होंने दर्जनों मंदिरों की स्थापना की, जिनमें वृंदावन का मंदिर भी शामिल है।
14 नवंबर 1977 में प्रभुपाद का निधनः
20 अप्रैल, 1975 को रामनवमी के त्यौहार के दौरान श्रील प्रभुपाद का सपना पूरा हुआ, जब उन्होंने वृंदावन में कृष्ण बलराम मंदिर की स्थापना की। यह मंदिर सुंदर देवताओं का घर बन गया, जिनमें श्री श्री कृष्ण बलराम, श्री राधा श्यामसुंदर और उनकी सखियाँ ललिता और विशाखा, और श्री गौरा निताई शामिल थे। वृन्दावन मे 14 नवंबर 1977 में प्रभुपाद का निधन हो गया, इस्कॉन मंदिर में समाधि बनाई गई है।
अमेरिका से लौटकर वृंदावन में 1972 में रखी थी इस्कॉन की नींवः
देवी शक्ति माता ने बताया कि उन्होंने श्रील प्रभुपाद से दीक्षा ग्रहण की थी। 1959 में प्रभुपाद अमेरिका से भारत आए और उनके साथ कुछ अनुयायी भी थे। जब प्रभुपाद से दीक्षा ग्रहण की, उस समय मेरी आयु 18 वर्ष थी। मैंने पूरा जीवन इस्कॉन को समर्पण कर दिया। सबसे पहले प्रभुपाद वृंदावन में राधा बंसी गोपाल मंदिर के राधा दामोदर मंदिर केसी घाट पर रहते थे। इस्कॉन मंदिर 1972 में मंदिर की नींव रखी गई और तीन वर्ष के बाद 1975 में मंदिर बनकर तैयार हुआ। प्रभुपाद ने सबसे पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 1966 इस्कॉन मंदिर की स्थापना कराई और धीरे-धीरे करके कैलिफ़ोर्निया के बाद तीस से अधिक मंदिरों की स्थापना हो गई भक्तों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती गई देश दुनिया पर में करोड़ों भक्त इस्कॉन के हैं।
रामनवमी पर हुई थी मंदिर की स्थापनाः
20 अप्रैल, 1975 को रामनवमी के त्यौहार के दौरान श्रील प्रभुपाद का सपना पूरा हुआ, जब उन्होंने वृंदावन में कृष्ण बलराम मंदिर की स्थापना की। यह मंदिर सुंदर देवताओं का घर बन गया, जिनमें श्री श्री कृष्ण बलराम, श्री श्री राधा श्यामसुंदर और उनकी सखियाँ ललिता और विशाखा और श्री श्री गौरा निताई शामिल थे। वृन्दावन में 14 नवंबर 1977 मे प्रभुपाद जी का निधन हो गया, इस्कॉन मंदिर में समाधि बनाई गई है।
गोल्डन जुबली प्रोग्राम होंगेः
इस्कॉन के पीआरओ रवि लोचन दास प्रभु ने बताया रामनवमी के दिन इस्कॉन के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस उपलक्ष में इस्कॉन मंदिर में 50 वी गोल्डन जुबली प्रोग्राम होंगे. देश दुनिया भर से भक्त आ रहे हैं। 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक मंदिर प्रांगण में कार्यक्रम होंगे. बड़े-बड़े राजनेता और वीवीआईपी लोग आएंगे. राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्य मंत्रियों को भी निमंत्रण भेजा गया है. उन्होंने बताया कि प्रभुपाद ने भारतवर्ष का पहला इस्कॉन मंदिर वृंदावन में स्थापित हुआ था। उन्होंने बताया कि दुनिया भर में 108 मंदिरों का निर्माण प्रभुपाद जी ने कराया है। इस्कॉन के द्वारा 800 से अधिक संस्थाएं संचालित हैं। इन संस्थाओं के माध्यम से निर्धन गरीब कन्या, और गौ सेवा की जा रही है। इस्कॉन के माध्यम से लोगों को जोड़ना और कृष्ण बलराम भक्ति की जाती है। मानव किसी भी स्थिति में हो भगवान के प्रति समर्पण रहे।
वृंदावन में रखे है श्रील प्रभुपाद का टाइपराइटर, बर्तन
इस्कॉन भक्त सुरेशवा सीताराम ने बताया कि श्रील प्रभुपाद ने बहुत सारी किताबें लिखी है। कृष्ण बलराम भक्ति के प्रति लोगों को जागरुक करना, प्रभुपाद की किताबें हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ फ्रेंच, जापानी भाषाओ में लिखी हैं। वृंदावन इस्कॉन मंदिर परिसर में प्रभुजी की अलौकिक सामान टाइपराइटर, बेड, बिस्तर खाने के बर्तन रखी गई है।
50 साल पहले 45 लाख रुपये में बना था मंदिरः
वृंदावन में इस्कॉन मंदिर परिसर 6 एकड़ में फैला हुआ है। पूरे मंदिर में सफेद संगमरमर से पत्थर लगे हुए हैं। मंदिर प्रांगण में कृष्ण, बलराम, राधा कृष्ण के मंदिर के साथ श्रील प्रभुपाद जी की समाधि स्थल बना हुआ है। एक प्रांगण के साथ मंदिर में सत्संग हॉल, बड़ा बगीचा भी है। गेस्ट हाउस, विशाल पुस्तकालय, गौ सेवा गौशाला, गुरुकुल अस्पताल है। इस्कॉन मंदिर बनवाने के लिए अलग-अलग भक्तों ने 40 लाख रुपए का डोनेशन दिया था। मंदिर की कुल लागत 45 लाख रुपये आई थी।
इस्कॉन की स्वर्ण जयंती समारोह पर होने वाले कार्यक्रम
- 2 अप्रैल को 10:30 पर मंदिर प्रांगण में झूलन यात्रा,
- शाम 4:00 बजे मंदिर से कीर्तन भक्तों द्वारा पुस्तक विवरण नाटक प्रस्तुति की जाएगी
- शाम 6:00 बजे रंगा देवी माता जी और समुदाय के भक्तों द्वारा श्रील गोपाल भट्ट गोस्वामी नाटक प्रस्तुति जाएगा
- 3 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे महा हरि नाम सकीर्तन
- दोपहर 12:30 पर छोटे देवी देवता और बड़े देवी देवता का पुष्प अभिषेक
- शाम 4:00 बजे कृष्ण बलराम मंदिर की यादें
- शाम 6:45 पर ड्रामा ऑन श्री श्री कृष्णा बलराम इन वृन्दावन प्रेसिडेंट बाय तुलसी महारानी माताजी कृष्णा प्रिया
- 4 अप्रैल को 9:00 बजे परम पूज्य जनानंद गोस्वामी हिंदी और अंग्रेजी में उच्चारण क्लास
- 10:30 पर मंदिर प्रांगण में नौका उत्सव
- शाम 8:10 पर मंदिर परिसर में माधव रॉक बैंड प्रदर्शन
- 5 अप्रैल को श्रील प्रभुपाद शोभायात्रा पालकी में
- शाम 4:00 बजे कृष्ण बलराम मंदिर की यादें
- 6 अप्रैल को इस्कॉन मंदिर के 50 वी वर्षगांठ दिवस पर 8:00 बजे श्रील प्रभुपाद भ भ उद्घाटन कीर्तन प्रभु इंदा टेंपल गॉड यार्ड उपवास दिवस होगा
- 10:00 बजे श्रील प्रभुपाद का महाअभिषेक
- सुबह 11:30 पर कलश अभिषेक
- दोपहर एक बजे मंदिर परिसर के हॉल में प्रसाद वितरण
- दोपहर 3:00 बजे कृष्ण बलराम मंदिर की यादें
- शाम 5:00 बजे सांसद हेमा मालिनी का भाषण
- शाम 5:30 पर कृष्णा हॉल में पॉपकॉर्न के साथ परम पूज्य प्रभु द्वारा प्रस्तुति
- शाम 6:45 पर चिंतामणि माताजी मंडली द्वारा नाटक प्रस्तुति



