माफिया डॉन अतीक और उनके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

  • Sunday April 16 2023 - 12:28 PM
  •  

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन और बाहुबली नेता अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद का अंत हो गया है। प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज ले जाते समय गोलीबारी हुई। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस दोनों को मेडिकल कराने के ले जा रही थी। 

घटना के समय भारी संख्या में मीडिया कर्मी और कैमरा मेन मौजूद थे। घटना के दौरान अतीक मीडिया से बातचीत कर रहा था। कि तभी अचानक मौके पर आये तीन लड़के आए। इनमें से एक हमलावर अतीक के पास आया और उसके सिर में पास से गोली मार दी। उसके बाद अशरफ में। अतीक के जमीन पर गिरते ही गोलियांे की बरसात हो गई। बताया जाता है हमलावर मौके पर मीडियाकर्मी बन कर आये थे। उन्होंने गोली मारने के दौरान धार्मिक नारे भी लगाए थे। हमलावरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। हमलावरों ने अतीक और उसके भाई अशरफ पर अंधाधुंन गोली बरसाईं। गोलियों की तडतड़ाहट सुन मीडियाकर्मी और पुलिसकर्मी भी अपनी जान बचाते हुए भागते नजर आए। माफिया और उसके भाई की हत्या से लोग अचंभित है। घटना के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। 

आपको बता दें कि अतीक ने सत्ता का उपयोग अपनी धमक और आतंक फैलाने के लिए किया। 29 मार्च को उमेश पाल अपहरण कांड में अतीक अहमद को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। 7 आरोपित इस मामले में दोष मुक्त कराए गए थे, उनमें अतीक का भाई अशरफ भी शामिल था।

अतीक के खिलाफ उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में 100 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। 44 साल पहले अतीक के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन उमेश पाल हत्याकांड वो पहला केस था, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया था। अतीक अहमद के अपराधों के दलदल में अब उसका परिवार भी फंस गया है। तीसरे नंबर के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है, वहीं दो बेटे सलाखों के पीछे है।