कारागार मंत्री ने कैदियों की बनाई पोशाक बांकेबिहारी को अर्पित की

  • Thursday September 07 2023 - 12:35 AM
  •  

मथुरा कारागर के आठ कैदियों ने सात दिनों में बनाई बांकेबिहारी की पोशाक 

वृंदावन। प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार शाम को मथुरा जेल कैदियों द्वारा बनाई गई बांकेबिहारी की पोशाक लेकर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। मंदिर में पोशाक अर्पित कर उन्होंने दर्शन और पूजन किया। कारागार मंत्री से बांकेबिहारी का पूजन सेवायत गोपी गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी द्वारा कराया गया। 

इस दौरान प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर की अनुमति होने पर मथुरा कारागार के आठ कैदियों ने एक सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के लिए पोशाक तैयार की है। यदि मथुरा के कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक बांकेबिहारी धारण करते हैं। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। 

उन्होंने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर द्वारा श्री़कृष्ण जन्मोत्सव के लिए पोशाक बनाने के लिए अनुमति देना और उसे स्वीकार करने से प्रदेशभर की जेलोंं के कैदियों के उत्साहवर्धन हुआ है। इससे पहले सेवायत गोपी गोस्वामी की गद़्दी पर जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने कारागार मंत्री को बांकेबिहारी की पोशाक दी। 

सेवायत गोपी गोस्वामी ने बताया कि यह एतिहासिक बड़ा ही एतिहासिक पल है कि कि मथ्ुारा कारागार के कैदियों ने बांकेबिहारी के लिए पोशाक बना और आज उन्हें अर्पित की है। भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ और आज पोशाक भी कारागार से आई है। बांकेबिहारी महाराज श्रीकृ़ष्ण जन्मोत्सव पर आठ कैदियों द्वारा बनाई गई पोशाक धारण करेंगे, जिससे सभी कैदियों का उद्धार होगा।