वृंदावन बना जगन्नाथपुरी: भगवान गोदारँगमन्नार के रथ दर्शन को उमड़ा जनसैलाब
- विशाल रथ को खींचने को भक्तों में दिखा गजब का उत्साह और उठे हजारों हाथ
- सैकड़ों देवों से विराजित 60 ऊंचा है प्राचीन रथ
वृन्दावन। भगवान गोदारंगमन्नार ने विशाल रथ पर विराजमान हो हजारों भक्तों को दर्शन दिए। 60फु ट ऊंचे दक्षिण भारतीय शैली से बने रथ को आस्था और विश्वास के साथ रस्सों से खींचकर भक्तों ने आगे बढ़ाया। रथ यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट और कई बैंडबाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमे। रथ मेला की इस भव्यता से वृंदावन पुरी के रुप में दिखने लगा।
वृन्दावन के दक्षिण भारतीय रँग मंदिर में आयोजित ब्रह्मोत्सव के अवसर पर शनिवारको प्रात: भगवान गोदारंगमन्नार का दक्षिण भारत के दर्जनों आचार्यों ने वेद मंत्रोच्चार के मध्य पूजा अर्चना कर उन्हें विशाल प्राचीन रथ पर विराजमान किया। उनकी एक झलक पाने के लिये हजारों की संख्या में मन्दिर प्रांगण में जमा भक्तों में होड़ सी मच गई। चंदन लकड़ी से बने रथ पर भगवान के द्वारपाल जय-विजय, छर्ह ंसह शार्दूल एवं अनेकों देवता पभुु सेवा में रत दिखे। भगवान के चार घोड़ों वाले रथ से बंधे बड़े-बड़े रस्से को खींचकर हजारों श्रद्धालु उसे आगे बढ़ाते। प्रभु की जय-जयकार के बीच सुसज्जित ऊंट, घोड़े रथ के आगे-आगे चल रहे थे।
रथ के साथ चल रहे बैंडबाजों की धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु भक्ति में भाव विभोर हो जमकर झूमे। उनके रथ को खींचने के लिय भक्तों में होड़ लगी रही। यह रथ नगर पालिका चौराहा से रंगजी के बड़े बगीचे पर पहुंचा। काफी देर विश्राम करने के बाद भगवान को पुन: रथ पर विराजमान कर मंदिर लाया गया। रँगजी मन्दिर से लेकर चुंगी चौराहा और बड़े बगीचा तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मन्दिर से विधिविधान पूर्वक साढे़ सात बजे भागवान ने रथ यात्रा के लिए प्रस्थान किया। यह यात्रा पुन: बड़े बगीचा से शाम को मंदिर पहुंची। इस यात्रा के दर्शन के लिए स्थानीय भक्तों के साथ हजारों की संख्या में दक्षिण भारतीय एवं विदेशी भक्त आए। इस पौराणिक महत्व की रथ यात्रा के दर्शन से पुरी में निकलने वाले रथ का भक्तों को स्मरण हो आया। इस मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए नगर के समाजसेवी और भक्तों ने जगह-जगह मीठे शीतल जल की प्याऊ लगाई।
रँग मन्दिर की सेवायत पुरूषोत्तम स्वामी ने कहा कि मन्दिर के दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव में 60 फुट ऊँचे और करीब 45 टन के वजन के रथ को हजारों भक्तों द्वारा खींचा जाता है। इसको नियंत्रण करने के लिए काष्ठ की ब्रेक हैं जो कि व्यक्ति द्वारा करीब चार टन वजनी पहिए के नीचे लगाया जाता है। यह शुरूआत से ही मैन्युअली चलता है। मान्यता है कि रथ दर्शन और उसके खींचने से सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं।



