बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालु महिला के पर्स से लाखों के गहने चोरी

  • Friday December 01 2023 - 12:27 AM
  •  

  • फतेहपुर से दर्शन करने आई थी महिला श्रद्धालु 
  • अपनी दो बेटी और दामाद के साथ दर्शन करने आई थी महिला 

 वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला के पर्स से अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के गहने पार कर दिए। महिला जब मंदिर में भीड़ से बाहर निकली तब उसे चोरी का पता चला। इस मामले में श्रद्धालु महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

फतेहपुर के किशनपुर के पश्चिमी खटकाना निवासी अनीता जायसवाल अपनी बेटी अंजली, शिवानी एवं दामाद रोहित जायसवाल के साथ बुधवार को बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए आई थीं। मंदिर में दर्शन करने के दौरान उनके  पर्स से सोने के दो झुमके, तीन अंगूठी, दो मंगलसूत्र चोरी हो गए। श्रद्धालु महिला ने बताया कि मंदिर में भीड़ को देखते हुए चोरी के डर से सभी सोने के सामान को उतारकर पर्स में सुरक्षित रख कर मंदिर में प्रवेश किया कि अब उनका कोई कीमती सामान चोरी नहीं होगा। इसके बाजवूद अज्ञात चोर ने पर्स से सोने का लाखों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। 

कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि एक महिला श्रद्धालु के बांकेबिहारी मंदिर में पर्स से गहने चोरी का मामला संज्ञान हैं। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।