वृंदावन में भाजपा नेता को गोली मारी, डॉक्टरों ने सीने से गोली निकाली

  • Friday May 08 2026 - 03:22 PM
  •  

  • पुलिस ने अस्पताल पहुंच बयान दर्ज किए
  • हमलावरों ने भाजपा नेता को पास से पिस्टल से मारी गोली 
  • यमुनापार थाना पुलिस ने मौके से स्कूटी कब्जे लेकर हमलावरों की तलाश में जुटी 

वृंदावन। गुरूवार देर रात पानीगांव के नए पुल पर मोटरसाइकिल सवार आधा दर्जन हमलावरों ने भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी के सीने में गोली मार दी। इससे उनकी हालत गंभीर है। घायल अवस्था में उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मथुरा के लिए रेफर किया, लेकिन परिजन उन्हें मथुरा के प्राइवेट अस्पताल में ले गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही वृंदावन एवं यमुनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची, भाजपा नेता की स्कूटी कब्जे में लेकर जांच पडताल शुरू कर दी। 

वनखंडी क्षेत्र स्थित व्यासघेरा निवासी पम्मी गोस्वामी भाजपा के नगर महामंत्री हैं। उनके पिता की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। वह बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे स्कूटी पर सवार होकर पानीगांव पुल से वृंदावन अपने घर आ रहे थे। अचानक उन्हें पानीगांव के नए पुल पर आधा दर्जन हमलावरों ने घेर लिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने ने उनसे पहले गाली गलौज की और फिर गोली मार दी। गोली भाजपा नेता के सीने में दाहिनी ओर लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। हमलावर वहां से भाग गए। 

सूचना मौके पर पहुंचे दोस्त और चचेरे भाई अनमोल गोस्वामी ने जिला संयुक्त सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पहले उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन ने उन्हें मथुरा के ही सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर रात को ही भाजपा नेताओं का अस्पताल में तांता लग गया। उधर पुलिस भी हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

भाजपा नेता पम्मी गोस्वामी 

पम्मी गोस्वामी के चचेरे भाई अनमोल गोस्वामी ने बताया कि सिस्म अस्पताल में डॉक्टरों ने शुक्रवार दोपहर को ऑपरेशन किया है। सीने में फंसी गोली निकाल ली गई है। ऑपरेशन के बाद वह बेहोशी की हालत में है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। ऑपरेशन के बाद परिजनों का भी उनसे डॉक्टर फिलहाल नहीं मिलने दे रहे हैं। इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने बयान ले लिए हैं। 

मेरी भी कैसे भी जान बचा लो

भाजपा नेता अस्पताल पहुंचने तक भी होश में थे। यहां उन्होंने चिकित्सकों से कहा कि कैसे भी मुझे बचा लेना। उन्होंने पुलिस को बताया कि पुल पर आधा दर्जन लोग उसे घेरकर गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया जमीनी विवाद प्रतीत हो रहा है। विवाद के कारण हमलावरों ने पम्मी गोस्वामी के सीने में गोली मारी है। गोली बहुत ही पास से सीने के दाहिने तरफ पिस्टल से मारी गई है। अस्पताल में ऑपरेशन हो गया है, इसमें सीने में फंसी गोली को डॉक्टरों ने निकाल लिया है।