4 लाख की कार ने 7 बड़ी कारों को दी पटखनी, हो रही धड़ाधड़ सेल
नई दिल्ली। अप्रैल माह ऑटोमोबाइल बाजार के लिए सामान्य रहा। लंबे समय बाद कंपनियों की कार बिक्री में साल दर साल के आधार पर गिरावट देखी गई है, लेकिन अभी भी देश में कुछ ऐसी कारें हैं जिन्हें ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। हमेशा की तरह टॉप 10 में मारुति का बोलबाला रहा है। अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारों में से 6 मारुति सुजुकी की रही और सबसे ज्यादा कार बेचने का खिताब एक बार फिर मारुति सुजुकी वैगनआर के नाम रहा। जिसने 20,000 से भी ज्यादा यूनिट की सेल करने में सफल रही।
वहीं दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki) और तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Banleno) रही। इस बीच कंपनी की एक कार ऐसी भी है जिसने ताबड़तोड़ सेल करते हुए टॉप टेन लिस्ट में फिर से जगह बनाने में कामयाब रही है। हम बात कर रहे हैं मारुति सुजुकी ऑल्टो की। जो अभी भी एक फैमिली खूब पसंद की जा रही है। मार्च महीने में यह कार 14वें नंबर पर पहुंच गई थी और वहीं अप्रैल में वापसी करते हुए फिर से यह सेल के मामले में 7वें नंबर पर पहुंच गई।
बीते महीने अप्रैल 2023 में Maruti Suzuki Alto की 11,548 यूनिट्स की बिक्री हुई है और जबकि इससे एक साल पहले, यानी अप्रैल 2022 में इसकी 10,443 यूनिट्स सेल हुई थी। इस तरह ऑल्टो की सेल में 10 पर्सेंट से ज्यादा की ग्रोथ देखी गई। वहीं अगर मार्च के मुकाबले तुलना करें तो यह फासला और भी ज्यादा नजर आता है, क्योंकि मार्च में इस कार की 9,139 यूनिट सेल हुई थी।
क्यों कम हुई सेल
असल में, मारुति सुजुकी ऑल्टो अभी तक दो मॉडल्स में ही उपलब्ध थी। इसमें मारुति ऑल्टो 800 और मारुति ऑल्टो K10 मॉडल्स शामिल हैं। लेकिन कंपनी ने अब ऑल्टो 800 को बंद कर दिया है और इसके बंद होने का मुख्य कारण बीएस6 फेज 2 एमिशन नॉर्म्स का लागू होना है। इसलिए, अब ऑल्टो के नाम पर सिर्फ एक मॉडल Alto K10 रह गया है जो बाजार में बचा है।
अप्रैल में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Maruti Suzuki WagonR – 20,879 यूनिट्स
Maruti Suzuki Swift – 18,573 यूनिट्स
Maruti Suzuki Baleno – 16,180 यूनिट्स



