सीडीएस जनरल बिपिन रावत व उनकी पत्नी की अस्थियों को हरिद्वार में किया गया विसर्जन

  • Sunday December 12 2021 - 04:17 PM
  •  

हरिद्वार। देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थि कलश शनिवार को दिल्ली से हरिद्वार लाया गया। जहां मंत्रोच्चारण के बीच उनकी अस्थियों को उनकी बेटियों कृतिका, तारिनी, छोटे भाई कर्नल विजय रावत, भतीजा कैप्टन पीएस रावत ने वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित किया। वहीं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनरल बिपिन रावत की बेटियों से मुलाकात कर सांत्वना दी और दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। 

 अस्थि कलश विसर्जन के समय केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, पुरोहित परीक्षित सिकोला, श्री सागर सिकोला समेत सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इन सभी ने वीआईपी घाट पर देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दोरान वीआईपी घाट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखी गई। 

आपको बता दें कि तमिलनाडू के कुन्नूर में सेना का हैलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन राव एवं उनकी पत्नी मधुलिका रावत एवं 11 सैन्य अधिकारियों का निधन हो गया। इस दुखद घटना से देशभर में शोक व्याप्त है। जगह-जगह देशवासी कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन का देश के सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका रावत एवं सैन्य अधिकारियों कोश्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही शोक व्यक्त कर रहे हैं।