जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज
जब अस्वस्थामा ने दुर्याेधन को पांचों पांडवों के सिर काटकर उपहार में दिए...
वृंदावन। जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि चित्रकूट में रामायण और वृंदावन में भागवत कथा करने का मन करता है। उन्होंने महाभारत की समाप्ति के पश्चात अस्वस्थामा द्वारा पांडव के पांच पुत्रों के वध की भावपूर्ण व्याख्या करते हुए कहा कि भीम की गदा प्रहार से जब दुर्याेधन की जंघा टूट गई, तभी सभी पांचों पांडव सोते हुए पुत्रों के सिरों को काटकर अस्वस्थामा ने दुर्याेधन को उपहार दिया। सिर को दबाकर देखने पर दुर्याेधन ने दबाया तो चिपक गया। दुर्याेधन बोला कि यह तो पांडव के सिर नहीं पुत्रों के सिर है। दुर्याेधन को भी यह व्यवहार अच्छा नहीं लगा। दुर्याेधन छाती पर पत्थर मार-मार कर मर गया।
यह कथा स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित छत्तीसगढ़ कुंज (तुलसी पीठ) में सप्तदिवसीय भागवत कथा में परीक्षित जन्म की भावपूर्ण कथा कहते हुए
उनकी माता शिशु बच्चों की मृत्यु देखकर रोने लगीं और कहा कि यदि तुम भगवान को स्मरण करते होते तो अश्वस्थामा तुम्हारा वध न कर पाते। अर्जुन अश्वत्थामा का सिर काटकर लेने गए तो उसने ब्रह्मास्त्र चला दिया फिर अर्जुन ने भी ब्रह्मास्त्र चलाकर उसे काटा, लेकिन तब उसने उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु सहित सभी पांडवों को एक साथ मारने के लिए ब्रह्मास्त्र छोड़ा जबकि भगवान ने उसे रोका पर वह फिर भी नहीं माना।
उन्होंने बताया कि बहुत कम दिनों में उत्तरा विधवा हो गईं थी। उत्तरा पर किए गए प्रहार समेत छहों ब्रह्मास्त्र को उत्तरा ने देख लिया और कहा भगवान में ही केवल छह भग हैं, वही इसको विनष्ट कर सकते हैं। ब्रह्मास्त्र मेरे पांच ससुर और गर्भ के पुत्र को मार डालेगा। तब उत्तरा को कुछ नहीं सूझा। भगवान कृष्ण उत्तरा के ममिया ससुर लगते हैं। पूर्वांचल में ममिया ससुर का स्पर्श नहीं करते।
उत्तरा के गर्भ में ब्रह्मास्त्र आ गया। रक्त स्राव होने लगा, तब भागकर कन्हैया के रथ का पिछला पहिया पकड़ लिया, पीछे देखा तो उत्तरा रो रही थी। भगवान को छह विशेषणों से भगवान को बुलाया, हे देव देव,हे ईश,हे जगतपति आदि यानी छह विशेषणों से संबोधन कर सबके रक्षा की प्रार्थना की और कहा कि यह मुझे भले ही जला दे पर मेरे गर्भ को न नष्ट कर दे, मैं तो मर रही थी आपने बचाया। मेरे गर्भ के नष्ट से आपके यश में कलंक लग जाएगा, इसलिए बचा लिजिए।
भगवान ने कहा कि इतनी मेरे यश की चिंता किसी ने नहीं की, अब मैं तुम्हे मां कह रहा हूं। सुदर्शन ने आज्ञा मांगी बोला मां बेटे के बीच न पड़ो, चक्र सुदर्शन से पांचों पांडवों के ऊपर हुए ब्रह्मास्त्र को काट दिया और उत्तरा के मुख में छोटा स्वरूप बनाकर गर्भ में आ गए। देवताओं ने पुष्प की वर्षा की और ब्रह्मास्त्र का प्रभाव नष्ट हो गया। अपनी लीला से उत्तरा के गर्भ को ढक दिया।
अस्वस्थामा के ब्रह्मास्त्र के द्वारा जलाए गए अंगों को फिर से भगवान ने अमृत छिड़ककर जीवित कर दिया। उन्होंने बताया कि भागवत के नौ भक्ति क्रमशः श्रवण-युधिष्ठिर, कीर्तन-भीमसेन, दास्य-कुंती, स्मरण-अर्जुन, सख्य-द्रोपदी, नकुल ,अर्चन- सहदेव,वंदन परीक्षित,आत्म निवेदन उत्तरा सहित पांडवों में मौजूद थे। उत्तरा जान गई और कुंती भी जान गईं कि मेरे भतीजे मेरे पौत्र के गर्भ में बिराज रहे हैं। कुंती ने कहा कि मैं जानती थी कि यशोदा ने कन्हैया को बांधा था पर यहां तो मेरी पुत्र बधू ने तो भगवान ने गर्भ में ही धारण कर लिया। उन्होंने कहा कि इसलिए कुंती ने वरदान मांगा हे भगवान आप मुझे विपत्ति ही दीजिए, क्योंकि वह रहेगी तो आप मेरे सन्निकट ही रहोगे।
अंगुष्ठ मात्र होकर भगवान ने उत्तरा के गर्भ की रक्षा की थी, जब हम किसी को चिढ़ाते हैं तो अंगूठा दिखाते हैं, भगवान ने अस्वस्थामा को अंगूठा दिखाकर चिढ़ाया कि देख लो परीक्षित को बचा लिया हमने। इस प्रकार दस महीने पर्यंत भगवान ने परीक्षित के गर्भ की परिक्रमा की। भगवान अंतर्ध्यान हुए और परीक्षित का जन्म हुआ। जय जय कार हुआ। पांडवों का वंश चल गया। कालान्तर में कलयुग का प्रवेश हुआ। कुंती ने शरीर त्याग दिया और पांडवों ने भी राजपाठ परीक्षित को सौंपकर प्रस्थान कर गए।
उन्होंने मार्मिक चित्रण में बताया कि परीक्षित राज्य करने लगे, भगवान ने माया कर परीक्षित से ही गलती करवा दी,भगवान ने जानकर समित जी के गले में सांप डलवा दिया और श्राप मिला कि सातवें दिन तक्षक नामक सर्प के दंश से तुम्हारी मृत्यु होगी ।
राजपाठ छोड़कर वह भागवत रस पीने चले गए। परीक्षित शुकताल गए ,ऋषिगण ब्राह्मण सभी जुटे,तब ब्यास पुत्र शुकाचार्य महराज आए। उनका पूजन हुआ और
उनसे पूछा कि मरने वाले पुरुष को क्या करना चाहिए। क्या जपना चाहिए,क्या भजन करना चाहिए? शुकाचार्य ने कहा भगवान का नाम लो उसी के रसपान से जीव का कल्याण संभव है। कथा से पूर्व तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचन्द्रदास ने जगतगुरू स्वामी रामभद्राचार्य से झंडारोहण कराकर परिसर में विराजमान ठाकुर मथुरामल्ल की आराधना के साथ ही राष्ट्रगान भी करवाया।
इस अवसर पर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सिद्धार्थ, महंत गोपीकृष्ण दास, पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, बलरामाचार्य, डॉ. रामविलास चतुर्वेदी, रविकांत गर्ग, आचार्य योगेश प्रभाकर, गौरव बाबू, अशोक बाहेती, मदनमोहन दास, विवेक उपाध्याय, सनत कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।



