जो रस बरस रहौ या बृज में वो रस तीन लोक में नाय...
मथुरा। पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में लुक्काओं से ठाकुरजी की नजर उतारी गई। इसके बाद रसिया गायनका कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंदिर सेवकों द्वारा नजर उतारने की परंपरा और उसके बाद होली के रसिया गायन का आनन्द लेने के लिए मंदिर बडी संख्या में भक्तजन पहुंचे।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि पुष्टिमार्गीय संप्रदाय में प्रत्येक उत्सव के बाद ठाकुर जी की नजर उतारी जाती है। रसिया गायन का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और आज गाए गए प्रमुख रसियाओं में कान्हा बरसाने में आय जइयो बुलाय गई राधा प्यारी..., ढप वाजो री छ़ैल मतवारे को..., जो रस बरस रहौ या बृज में वो रस तीन लोक में नाय... आदि रसिया द्वारकेश रसिया फाग महोत्सव के द्वारा गाए गए, रसियाओं का गायन करने वालों में प्रमुख रूप से चुन्नीलाल, छैल बिहारी, छोटू पंडा और प्रमोद चतुर्वेदी पोई प्रमुख थे।
18 मार्च को निकलेगा चतुर्वेदी समाज का भव्य होली डोला
मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि चतुर्वेदी समाज का भव्य होली डोला 18 मार्च को धूमधाम के साथ निकाला जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक होंगे।



