UP Board Exam 2023: परीक्षाएं 16 फरवरी से प्रारंभ, सीसीटीवी, बारकोड, जीपीएस ट्रैकिंग से होगी निगरानी

  • Wednesday January 11 2023 - 10:48 PM
  •  

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू होंगी। परीक्षाओं का कार्यक्रम सोमवार देर रात जारी कर दिया गया है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च तक चलेंगी।

परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा दुवारा परीक्षाएं दो पालियों में रोजाना सुबह 8 से 11.15 बजे और दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे के बीच होंगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस बार भी बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने की तैयारियां की गई हैं। बोर्ड परीक्षा में इस बार 58 लाख 67 हजार 398 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 31 लाख 16 हजार 485 और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या 27 लाख 50 हजार 913 है। मथुरा जनपद  में हाई स्कूल में 42425 वही इंटर में  385 64 विद्यार्थी स्वार्थ परीक्षा देंगे इसके साथ-साथ कुल टोटल 81030 छात्र-छात्राएं हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 

इधर यूपी बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। गौरतलब है कि बोर्ड इस बार परीक्षा की कॉपियों में बारकोड का उपयोग करेगा. जिसके तहत कॉपियों के हर पेज पर बारकोड की व्यवस्था लागू होगी। बोर्ड के इतिहास में पहली बार बारकोड का प्रयोग किया जाएगा। तकरीबन साढे़ तीन करोड़ कॉपियों में यह बारकोड लगे होंगे।

रैंडम चेकिंग होगी

इसके अलावा परीक्षा के बाद कॉपियों की रैंडम चेकिंग भी की जाएगी। जिससे नकल के मामले पकड़ में आ सके। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी और वॉइस रिकॉर्डिंग का उपयोग भी किया जाएगा।

जीपीएस ट्रैकिंग होगी

वहीं एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि यूपी बोर्ड की पेपर ले जाने वाली गाड़ी में भी जीपीएस लगा होगा। जिससे गाड़ी की ट्रैकिंग की जा सकेगी। गाड़ी के रुकने पर कंट्रोल रूम को सूचना मिल जाएगी। कैमरे भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त होंगे। जिससे किसी भी प्रकार की हलचल होने पर कंट्रोल रूम तक अलर्ट पहुंच जाएगा। बोर्ड अपने स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है कि परीक्षा पूरी तरह नकल विहीन हो।