ज्ञानवापी मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को, शिवलिंग की कार्बन डेटिंग का विरोध
वाराणसी। ज्ञानवापी केस में वाराणसी की अदालत में 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप ज्ञानवापी परिसर के अंदर पाए गए शिवलिंग जैसी संरचना की कार्बन डेटिंग की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई होनी है। मंगलवार को इस मामले में मुस्लिम पक्ष ने शिवलिंग कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका का विरोध किया है।
ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने मंगलवार को हिंदू पक्ष द्वारा दायर उस याचिका का विरोध किया, जिसमें हिंदू पक्ष ने उस ढांचे की कार्बन डेटिंग की मांग की जा रही है। जिसके बारे में उन्होंने दावा किया है कि यह ज्ञानवापी मस्जिद का वजुखाना या जलाशय नहीं, बल्कि परिसर के अंदर पाया गया एक शिवलिंग है। अदालत अब मामले की सुनवाई 14 अक्टूबर को करेगी।
याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि 16 मई को सर्वेक्षण कार्य के दौरान मस्जिद के वज़ूखाना या जलाशय में पाया गया शिवलिंग केस संपत्ति का हिस्सा है। हिंदू पक्ष ने कार्बन डेटिंग और शिवलिंग जैसी संरचना के अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की मांग की है। बता दें कि कार्बन डेटिंग एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है जिससे किसी पुरातात्विक वस्तु या पुरातात्विक खोज की आयु का पता लगाया जाता है। हिंदू पक्ष की दलील सुनने के बाद, वाराणसी की अदालत ने मामले में सुनवाई की अगली तारीख 11 अक्टूबर तय की गई। अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति से याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया।
मंगलवार को, मस्जिद समिति ने उस संरचना की कार्बन डेटिंग की मांग करने वाली याचिका का विरोध किया, जिसे हिंदू पक्ष शिवलिंग होने का दावा करता है। मुस्लिम पक्ष की संक्षिप्त दलीलों के बाद अदालत ने मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। पूरा विवाद क्या है ? बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित है।
वाराणसी की अदालत में एक याचिका दायर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर हिंदू ढांचे के एक हिस्से पर किया गया था। हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद वजुखाना के अंदर एक शिवलिंग होने का दावा करने वाले ढांचे की कार्बन-डेटिंग की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। दूसरी ओर, मस्जिद कमेटी ने याचिका का विरोध किया है।
पूरा विवाद क्या है ?
बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बगल में स्थित है। वाराणसी की अदालत में एक याचिका दायर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि मस्जिद का निर्माण मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर हिंदू ढांचे के एक हिस्से पर किया गया था। हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद वजुखाना के अंदर एक शिवलिंग होने का दावा करने वाले ढांचे की कार्बन-डेटिंग की मांग करते हुए एक याचिका दायर की है। दूसरी ओर, मस्जिद कमेटी ने याचिका का विरोध किया है।



