संत प्रेमानंद महाराज की 10 दिन बाद कल से पदयात्रा फिर होगी शुरू

  • Monday February 17 2025 - 07:31 PM
  •  

  • 18 फरवरी रात दो बजे पुराने रास्ते से पदया़त्रा करते हुए निकलेंगे संत प्रेमानंद महाराज 

वृंदावन। संत प्रेमानंद महाराज ने विरोध के बाद सुनरख मार्ग स्थित एनआरआई ग्रीन आवासीय सोसायटी से होकर बंद की पदयात्रा दस दिनों के बाद फिर से शुरू कर दी है। सेामवार सुबह संत प्रेमानंद महाराज सोसायटी के सामने पैदल रमणरेती स्थित अपने आश्रम श्रीहित राधा केलि कुंज पहुंचे। दस दिनो के बाद संत की पदयात्रा के साथ एक बार फिर राधे-राधे का नाम गुंजायमान हुआ। 

चार फरवरी एनआरआई ग्रीन सोसायटी के लोगों ने प्रतिदिन रात के दो बजे सत प्रेमानंद की पदयात्रा में आतिशबाजी, बैडबाजे और शोर का विरोध किया था। इसे लेकर सोसायटी की महिलाएं एवं लोग हाथों में तख्तियां लेकर सडकों पर आ गए; लोगों का कहना है कि प्रतिदिन रात के समय के समय शोर यात्रा के दौरान होने वाले शोर के कारण नींद उड रही है, बच्चे और बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। लेागों के विरोध होने के दो दिन बाद 6 फरवरी को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम से पदयात्रा स्थगित करने की घोषणा की गई। इस घोषणा के बाद संत प्रेमानंद महाराज रात दो बजे के बजाय सुबह के चार बजे रूट बदलते हुए रमणरेती पुलिस चौकी के सामने होकर अपने आवास श्रीकृष्ण शरणम से आश्रम कार से निकल रहे थे।

संत द्वारा पदयात्रा में किए गए बडे बदलाव के बाद रविवार को एनआरआई ग्रीन सोसायटी के अध्यक्ष आशु शर्मा और दूसरे दिन सोमवार को एनआरआई ग्रीन के आसपास रहने वाले लोग संत से आग्रह करने उनके आश्रम सुबह साढे सात बजे पहंचे। लोगों ने संत प्रेमानंद महाराज से पहले की तरह पदयात्रा अपने पुराने रूट से होकर निकालने का आग्रह किया। संत ने कहा कि विरोध के कारण यात्रा में बदलाव किया गया। क्यों कि वह किसी को दुख देना नहीं बल्कि सुख देना चाहते हैं। उनका उदृदेश्य लोगों का कल्याण और सुख पहुंचाने के साथ ही भक्तिमार्ग दिखाना है। संत ने एनआरआई ग्रीन के आसपास रह रहे दर्जनों लोगों से करीब साढे चार मिनट संवाद किया। 

इससे पहले संत प्रेमानंद महाराज सुबह चार बजे अपने पुराने पदयात्रा के रूट से होकर निकले। सुनरख मार्ग पर लगे बैरियर तक कार से उसके बाद संत प्रेमानंद एनआरआई ग्रीन के सामने से पैदल आश्रम के पहुंचे। फिर से संत प्रेमानंद की यात्रा पुराने रूट से होकर निकलने पर भक्तों में फिर से उल्लास छा गया और भक्तों ने उन पर पुष्प वर्षा कर खुशी जाहिर की।

संत प्रेमानंद महाराज के श्रीहित राधा केलि कुंज आश्रम के संत ने बताया कि मंगलवार रात दो बजे से पहले की तरह संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा पुराने रास्ते से ही निकलेगी। ब्रजवासियों की बात को उन्होने स्वीकार करते हुए फिर से यात्रा की शुरूआत करने जा रहे हैं।