अभिनेत्री चारू असोपा का छलका दर्द, सिंगल मदर होने की वहज से नहीं मिल रहा घर

  • Saturday April 29 2023 - 06:43 PM
  •  

मुंबई। अभिनेत्री चारू असोपा टेली इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। उन्होंने कई हिट शो करके दर्शकों के बीच यादगार पहचान बनाई है। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री में अपने लिए एक जगह बनाई और कई अनोखे किरदार निभाए हैं। चारू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने 2019 में राजीव सेन के साथ शादी रचाई थी। हालांकि बाद में दोनों का रिश्ता नहीं चला और ये कपल अलग हो गया। दोनों की एक बेटी है जियाना, जो चारू के साथ रह रही है। 

हाल ही में ईटाइम्स से हुई बातचीत में चारू असोपा ने बताया कि वह अपने और अपनी बेटी के लिए एक अच्छा घर खोजने के लिए संघर्ष कर रही है। कुछ दिनों पहले, अपने चैनल पर नियमित रूप से ब्लॉग शेयर  करने वाली अभिनेत्री ने साझा किया कि वह शहर में नियमित रूप से घर की तलाश में जा रही हैं। क्योंकि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है।  वर्तमान में चारू वन बीएचके में रहती है और अपपनी बेटी के साथ रहेन के लिए टू- बीएचके में जाना चाहती है। मुंबई में घर ढूंढना कितना मुश्किल है, इस बारेे में बात करते हुए चारू ने बताया कि घर खोजने से लेकर शिफ्ंिटग तक, मुंबई में यह आसान नहीं है। मैं घर की तलाश कर रही हूं। इतनी गर्मी में थक चुकी हूं। 

चारू ने आगे बताया कि जियाना तेजी से बड़ी हो रही है। वह कम से कम टू-बीएचके अपार्टमेंट में जाना चाहती है। क्योंकि एक कमरा उनकी बेटी के खेलने को रहेगा, तो उसे अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि सिंगल मदर होने के कारण घर ढूंढना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि दो चीजें हैं पहले आप एक एक्ट्रेस हैं और फिर आप सिंगल मदर हैं। यह भी एक समस्या है। एक्टर्स को मुंबई में घर नहीं मिलेगा तो और कहा मिलेगा? मुझे एक फ्लैट पसंद आया, लेकिन वे बहुत रूढ़िवादी थे। उन्हें पता चला कि मैं सिंगल मदर हूं और अपनी बेटी के साथ अकेली रहूंगी, मुझे पता कि यह बात उन्हें परेशान कर रही थी।